6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 साल के पिता को बेटी ने पहुंचाया जेल, अकेले में करता था गंदी हरकत

Crime : रतलाम में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने के आरोप में 50 साल के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
father molest his daughter ratlam

Crime : रतलाम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने के आरोप में 50 साल के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये व्यक्ति अपनी ही बेटी के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश करता था। पिता के ऐसे बर्ताव से तंग आकर युवती ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर उसे जेल पहुंचाया है।

ये भी पढें -राजस्थान के लोग, एमपी में दोस्ती, यूपी में रेप… रोंगटे खड़ी करने वाली घटना

बेटी के साथ गंदी हरकत

ये पूरा मामला रतलाम जिले के आद्यौगिक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय पीड़िता छोटे से घर में अपनी मां और पिता के साथ रहती थी। पीड़िता की मां नौकरी करती है और शराब का आदि पिता बाजार में ठेला लगाता था। पिछले कुछ समय से घर में बेटी को अकेला पाकर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था। इन सब घटनाओं के कारण युवती अपने ही घर में डरी सहमी रहने लगी। लेकिन पीड़िता का पिता अक्सर मौका पाकर उसके साथ घिनौनी हरकत करने का प्रयास किया करता।

ये भी पढें -खुशखबरी! दिवाली से पहले मध्यप्रदेश को पीएम का तोहफा, आज मिलेगी बड़ी सौगात

पिता के ऐसे बर्ताव से तंग आकर युवती ने सारी बात अपनी मामी को बताई। मामी ने ये जानकारी पीड़िता की मां को दी। अपने पति की काली करतूत जानकार, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस में की शिकायत

अपनी बेटी के साथ पुलिस स्टेशन जाकर पीड़िता की मां ने अपने पति की शिकायत की। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।