28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के पूर्व विधायक को ब्रेन हेमरेज, एयर एम्बुलेंस से मेदांता में भर्ती कराया

MP News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की तबियत अचानक बिगड़ गई।
less than 1 minute read
Google source verification

भिंड

image

Himanshu Singh

Oct 26, 2025

Chaudhary-Mukesh-Singh-Chaturvedi

MP News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से गुड़गांव के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात चौधरी मुकेश सिंह क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। अड़ोखर से लौटते समय उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। जिसके कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें भिंड से ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्व विधायक को रविवार सुबह एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल लाया गया।

बता दें कि, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राकेश सिंह चतुर्वेदी के छोटे भाई हैं। दोनों भाई अलग-अलग दलों से राजनीति में सक्रिय हैं।