
MP News: मध्यप्रदेश को यूपी के इटावा से जोड़ने वाले चंबल नदी पर मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर पुल बनाने की परमिशन मिल गई है। इस पुल के बनने के बाद दोनों राज्यों के व्यापार संबंधी कामों में तेजी आएगी। इस पुल का काम अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में शुरु कर दिया जाएगा।
चंबल नदी पर पुल बनाने का ठेका एएससी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी को मिला है। पुल निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण शुरु किया गया था। जिसके बाद घड़ियाल सेंचुरी ने रोक लगा दी थी। इसके बाद 31 जुलाई को वन विभाग और चंबल सेंचुरी से परमिशन मिलने के बाद कंपनी अपनी तैयारी तेज कर दी है।
NHAI के सेक्शन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मुकेश ठाकुर ने बताया कि चंबल नदी पर वायर सपोर्ट पुल मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर बनाया जाना है। पुल में आने-जाने के लिए चार लाइन होगीं। जिसकी चौड़ाई 14मीटर के करीब होगी। वहीं लंबाई 594 मीटर से ज्यादा होगी। पुल की ऊंचाई 130 मीटर रखी गई है। इस पुल को स्पेन केबल की मदद से बनाया जाएगा। जिसमें कंक्रीट, स्टील, प्रीकास्ट सेगमेंट का इस्तेमाल होता है।
Updated on:
08 Sept 2024 05:32 pm
Published on:
08 Sept 2024 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
