
दशकों तक खूंखार डकैतों के लिए पहचाने जाने वाले चंबल ने खेल-खिलाडिय़ों के नाम से पहचान बनाई है। युवाओं ने बीहड़ों में गूंजने वाली गोली-बोली से हटकर कई कीर्तिमान रचे हैं। बात करें ठंडे समुद्र लांघने या फिर एवरेस्ट की चोटी फतेह की। युवाओं ने सारी चुनौतियों को पार कर कई उपलब्धियां अपने नाम की। अब यहां स्पोट्र्स टूरिज्म से है। जिन बीहड़ की ओर जाने से लोग कांपते थे, वे अब युवा खिलाडिय़ों से पहचाने जा रहे हैं।
इंग्लिश चैनल पार कर सतेंद्र ने बनाया रेकॉर्ड भिण्ड के मेहगांव के रहने वाले पद्मश्री अवॉर्डी सतेंद्र लोहिया दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उन्होंने बैसली नदी में तैराकी सीखकर वर्ष 2023 में 72 किमी लंबे इंग्लिश चैनल और आयरलैंड में 36 किमी लंबे उत्तर चैनल को पार कर कीर्तिमान रचा था। वहीं भगवान सिंह कुशवाह ने एवरेस्ट चोटी फतह की।
पैरा-ओलंपिक में शामिल हुईं पूजा और प्राची फ्रांस पैरा-ओलंपिक में पूजा ओझा और प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया। पूजा अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5 गोल्ड सहित दस मेडल अपने नाम किए। वहीं प्राची ने एशियाई पैरा गेस में एक गोल्ड व सिल्वर जीता।
राजू भदौरिया घुड़सवारी में जिले का नाम विदेशों में रोशन कर रहे हैं। उनके नाम कई कीर्तिमान हैं। वहीं अजात शत्रु ने अपने खेल प्रदर्शन से एकलव्य अवॉर्ड का समान पाया। वाटर स्पोटर््स में गजेंद्र कुशवाह, हर्ष शर्मा, प्रभाकर, अरविंद गुर्जर ने नई पहचान बनाई।
Published on:
09 Dec 2024 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
