
भिण्ड. मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में मंत्री ओपीएस भदौरिया सहित तीन लोगों को चोटें आई हैं और उन्हें ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मालनपुर फैक्ट्री के पास का है जहां मंत्री भदौरिया की कार एक ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
मंत्री भदौरिया की कार का एक्सीडेंट
घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है जब मंत्री ओपीएस भदौरिया का काफिला ग्वालियर-इटावा हाइवे से भिंड से ग्वालियर की तरफ जा रहा था। तभी मालनपुर फेक्ट्री के पास मंत्री भदौरिया की गाड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मंत्री की गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हुई है और उसके एयरबेग तक खुल गए। वहीं ट्रेक्टर ट्रॉली दो हिस्सों में बंट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मंत्री ओपीएस भदौरिया के सिर में चोट आई है जबकि कार में सवार उनके पीए और एसओ भी घायल हुए हैं जिन्हें भी मंत्री भदौरिया के साथ ग्वालियर रेफर किया गया है।
Updated on:
30 May 2023 07:33 pm
Published on:
30 May 2023 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
