
भिंड. भिंड में 22 सितंबर को युवती के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। जिन चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है वो सभी एक ही परिवार हैं। ये वही परिवार है जिसमें बीते दिनों युवती की शादी पक्की हुई थी। सगाई भी हो गई थी लेकिन कुछ विवाद होने के कारण बाद में लड़की के परिजन ने सगाई तोड़ दी थी।
शर्मिंदगी में किया सुसाइड
बताया गया है कि बरोही थाना अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने 22 सितंबर को सुसाइड कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती की सगाई कुछ दिन पहले टूटी थी। हालांकि सगाई होने के बाद युवती और उसके मंगेतर ने प्री वेडिंग शूट कराया था और जब लड़की के परिजन ने किसी बात को लेकर सगाई तोड़ी तो लड़के वालों ने लड़की को बदनाम करने के लिए प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। इन तस्वीरों के वायरल होने से युवती की बदनामी हुई और उसने शर्मिंदगी के चलते अपनी जान दे दी थी।
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले गोलियों की गूंज, तहसीलदार-पुलिस के सामने दो पक्षों में चलीं दनादन गोलियां
पुलिस ने 4 लोगों को बनाया आरोपी
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब पुलिस ने सुसाइड के मामले में एक ही परिवार के 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनके नाम अमित नरवरिया, ऊषा नरवरिया निवासी ग्राम प्रताप पुरा, सुरेश नरवरिया और सुरेश की पत्नी शामिल है।
देखें वीडियो- नरसिंहपुर जिले में प्रहलाद पटेल और राव उदय प्रताप की साख दांव पर
Published on:
05 Oct 2023 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
