scriptपुलिस रेडः आपत्तिजनक हालत में मिले 12 लड़के लड़कियां | Police raid 12 boys and girls found in objectionable condition | Patrika News

पुलिस रेडः आपत्तिजनक हालत में मिले 12 लड़के लड़कियां

locationभिंडPublished: Jun 11, 2021 01:53:10 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

एक हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से था होटल का किराया। पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी की जप्त।

bhind.jpg

भिण्ड. शहर के बीचोंबीच स्थित कृष्णा होटल पर पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद लोग दंग रह गए, जब पुलिस ने एक दर्जन लड़के लड़कियों को आपत्तिजनक अवस्था मेंहिरासत में लिया। होटल में एक दर्जन से अधिक लड़के लड़कियां, रंगरेलियां मना रहे थे। इसके साथ ही पुलिस की तलाशी में तमाम आपत्तिजनक सामग्री भी होटल के कमरों से मिली है।

Must see: पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

बताया जा रहा है कि होटल का संचालक युवक युवतियों से घंटे के हिसाब से कमरा का किराया लेता था। एक रात होटल में रुकने के 6 हजार रुपये लगते थे। साथ ही प्रति घण्टे एक हजार रुपये चार्ज लेता था। इसके बदले युगल जोड़ों को पुलिस सहित सभी सुरक्षा की गारंटी दी जाती थी। पुलिस की पूछताछ में पकड़ी हुई एक लड़की ने बताया कि एक हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से कमरा बुक किया था।

Must see: नकली बीज मामले में पांच अधिकारी निलंबित

पुलिस की छापामार कार्यवाही के पीछे जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश को बताया जा रहा है। एसपी को मुखबिर से सूचना मिली थी की शहर के बीचों-बीच अवैध कार्य किया जा रहा है। एसपी ने डीएसपी महिला सेल पूनम थापा को कार्यवाही के निर्देश दिए और पूरे मामले का खुलासा हो सका।अब पकड़े गए लड़के लड़कियों के बयानों और होटल मेनेजर और संचालक से पूछताछ के बाद ही इस मामले कई खुलासे हो सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो