
अगर आप भी सुबह उठते ही पानी पीते हैं तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो जायेगी परेशानी
भिंडः इंसानी जीवन में पानी का कितना महत्व है यह तो हम उन इलाके के लोगें से जानसकते हैं, जहां पानी की अत्याधिक कमी रहती है। अपनी आजीविका चलाने के लिए यह लोग कई किलोमिटर से पानी लेकर आते हैं। तब जाकर कहीं अपनी प्यास बुझाने में सफल हो पाते हैं। अगर आमतौर पर भी हम अंदाज़ा लगाएं तो हम देखेंगे कि, हमारे शरीर को खाने से कही ज्यादा पानी की ज़रूरत होती है। एक शोध के अनुसार यह बात सामने आई कि, व्यक्ति लगभग चालीस दिनों तक बिना रह सकता है, लेकिन अगर वह सिर्फ पांच दिन पानी ना पिये तो उसकी मौत हो जाएगी। पानी की कमी होने से व्यक्ति के शरीर को जल्दी ही कई बीमारियां घेर सकती हैं। क्योंकि हमारे शरीर में 70% पानी का होना बहुत जरूरी है। शोध में यह बात भी सामने आई है कि, शरीर में पानी की एक फीसदी कमी होने पर इंसान को प्यास लगने लगती है। इसीलिए चिकित्सकों की सलाह रहती है कि, हर व्यक्ति को ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए।
आपने देखा होगा कि, कई लोग सुबह उठकर पानी पीने को अपनी सेबत का राज़ बताते हैं। यह एक बहुत ही अच्छी आदत है। लेकिन लोगों को यह पता नहीं होता है कि सुबह खाली पेट पानी पीने से क्या फायदे होते हैं। इसीलिए आज हम आपको सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदों की जानकारी देंगे।
इन चीजों में मिलता है बड़ा लाभ
-पाचन तंत्र होता है मज़बूत
सुबह पानी पीने से आपका पाचन सही रहता है। जी हां, सुबह खाली पेट पानी पीने से आपका पाचन सही रहता है, क्योंकि इससे पेट की सारी गंदगी साफ होती रहती, इससे शरीर में बीमारियां भी घर नहीं कर पातीं।
-बढ़ जाती है खुराक
सुबह उठकर नहार मूह पानी पीने के बाद आपका मन अच्छा हो जाता है, जोकि आपको सुबह भरपूर नाश्ता करने के लिए प्रेरित करता है। आप तो जानते हैं कि सुबह नाश्ता करना कितना फायदेमंद होता है।
-बढ़ता है स्किन का निखार
रोजाना अगर आप पानी पिएंगे तो आपकी स्किन पर काफी निखार आ जाएगा। आपकी स्किन एकदम ग्लो करने लगेगी। क्योंकि इससे आपकी पूरी बॉडी साफ होने लगती है।
-नहीं दिखेगी बढ़ी हुई उम्र
सुबह खाली पेट पानी पिएंगे तो आपकी उम्र आपके चेहरे पर नहीं दिखाई देगी। यानि आप बढ़ते उम्र में भी जवां लगेंगे। तो आपको रोजाना पानी पीना होगा।
-शरीर की गंदगी होती है साफ
पानी शरीर से हर प्रकार की गंदगी को बाहर निकाल देता है, जब आप ढेर सारा पानी पीकर पेशाब करते हैं, तब आपका शरीर गंदगी मुक्त हो जाती है, ऐसे में आपको रोजाना सुबह उठकर पानी पीना चाहिए।
Published on:
04 Nov 2018 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
