19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल के बीहड़ में डकैतों की सर्चिंग

जिले के ऊमरी, अटेर, नयागांव थाना क्षेत्र के बीहड़ क्षेत्र में डकैतों की सर्चिंग अभियान चलाया

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Abdul Sharif

Feb 25, 2022

चंबल के बीहड़ में डकैतों की सर्चिंग

चंबल के बीहड़ में डकैतों की सर्चिंग

रविभान सिंह भदौरिया, भिण्ड। चंबल के बीहड़ों में डकैतों की खबर ने लोगों को चैन छीन लिया है। लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि गांव में खेतों पर भी किसान पानी देने नहीं जा रहे हैं। चंबल के बीहड़ों में पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया।
जिले में इन दिनों बीहड़ में डकैतों की अफवाह फैली है। इसको लेकर नयागांव, ऊमरी, अटेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग टीम में करीब दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए। हालांकि बीहड़ में बदमाशों के होने की सूचना पुलिस पर किसी भी अधिकारिक तरीके से नहीं पहुंची है न ही कोई पीडि़त थाने में इसकी शिकायत करने के लिए पहुंचा है। बावजूद इसके पुलिस ने जिले में अटेर, लहार, नयागांव, मेहगांव सहित अन्य स्थानों में सर्चिंग अभियान शुरु कर दिया है। जिससे कि लोगों में दहशत का माहौल खत्म हो और ग्रामीण शांति पूर्ण माहौल में रह सकें। शुक्रवार को नया गांव, ऊमरी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने लहरौली, अतरसूमा, ढ़ोचरा, खेरा, नुन्हाटा, सिकाहटा, विलाव में ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग की गई। इस दौरान थाना प्रभारी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
अफवाह फैलाने वाला पुलिस ने पकड़ा :
बीहड़ में बदमाशों की अफवाह फैलाने वाले बदमाश को असवार पुलिस ने पकडा हैं। असवार थाना क्षेत्र पुलिस ने सत्यनारायण दीक्षित से अवैध कटटा और जिंदा कारतूस बरामद बदमाश से बरामद किए हैं। लोगों में अफवाह फैलाने की बात को भी बदमाश ने स्वीकारा है।
कथन :
बीहड़ क्षेत्र में बदमाशों के होने की अफवाह है। बीहडी क्षेत्ऱ में जिले में लोगों के बीच भ्रम और भय का माहौल खत्म करने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले कोई बदमाशों का गिरोह नहीं है।
शैलेंद्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक, भिण्ड।