20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघ कार्यालय में बम की खबर से हडकंप

संघ कार्यालय परिसरमें बम की खबर से शनिवार रात हडकंप गच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

भिंड

image

Vikash Tripathi

Feb 25, 2024

संघ कार्यालय में बम की खबर से हडकंप

संघ कार्यालय में बम की खबर से हडकंप

भिण्ड. संघ कार्यालय परिसरमें बम की खबर से शनिवार रात हडकंप गच गया। सूचना मिलते ही भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक असित यादव मौके पर पहुंचे। यहां एक पुराना हैंड ग्रेनेड मिला जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
रात करीब 10 बजे संघ कार्यालय में बम की सूचना विधायक कुशवाह को मिली तो उन्होंने पुलिस को इसके बारे में बताया। एसपी असित यादव नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एक पुराना हैंड ग्रेनेड मिला। यह हैंड ग्रेनेड संघ कार्यालय के पास में ऐसे स्थान पर पाया गया जहां अक्सर लोग एकत्र होते रहते हैं। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार अभी संघ के बड़े पदाधिकारी कार्यालय में नहीं थे। पुलिस इस मामले की रास्ते में सीसीटीवी कैमरे और अन्य माध्यम से पड़ताल कर रही है। ग्रेनेड कहां से आया पुलिस अब इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। डॉग स्क्वाड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुराग अभी नहीं मिल सका।

जांच में जुटी पुलिस टीम
संघ कार्यालय में ग्रेनेड आखिर कहां से आया इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है। हालंाकि गे्रनेड पुराना है फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
एसपी ने किया बचने का प्रयास
इस मामले में जब एसपी असित यादव से बात की तो उन्होंने मामले से बचने का प्रयास किया। उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि संघ कार्यालय तो वह सामान्य तौर पर मुलाकात करने गए थे।