
भिण्ड सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोई गांव में ट््यूबवेल के पास एक बोरी में नवविवाहिता की लाश मिली है। किसान ने जब बोरी देखी तो उसे संदेह हुआ और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी खोली तो दंग रह गए। बोरी के अंदर एक महिला मृत अवस्था में थी। सूचना लगते ही अटेर एसडीओपी रङ्क्षवद्र वास्कले, फूप टीआई सत्येंद्र ङ्क्षसह राजपूत सहित भारी पुलिसबल पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को देर शाम पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतका दो दिन से लापता थी और पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज की थी।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय अफसाना बानो निवासी बढ़पुरी की शादी 2025 में पेंदी जिला आगरा के चांद खान से हुई थी। एक महीने पहले ही वह मायके आई थी। सोमवार की दोपहर तीन बजे अफसाना प्रतापपुरा बाजार में सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग ङ्क्षचतित हुए। उन्होंने प्रतापपुरा सहित आसपास के गांवों में तलाश किया। रिश्तेदारी में भी जानकारी ली, लेकिन अफसाना का कहीं सुराग नहीं लगा। बुधवार को सुबह पिता की शिकायत पर अटेर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। दोपहर 3.30 बजे सोई गांव के हार में बलबहादुर के कुआं के पास एक प्लास्टिक की बंद बोरी में अफसाना का शव मिला।
अफसाना बानो अक्सर प्रतापपुरा बाजार में सामान खरीदने जाती थी। इस बार भी वह सब्जी सहित अन्य सामान लेने गई थी। पुलिस के अनुसार अफसाना की नाक से खून निकल रहा है। संभवत: अफसाना की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाइड ने जांच की है, लेकिन मौके से कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं।
सोई गांव के हार में बोरी के अंदर एक महिला का शव मिला है। प्रथम ²ष्टया हत्या का मामला प्रतीत हुआ है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
सत्येंद्र राजपूत, टीआई, फूप
Published on:
18 Feb 2026 11:59 pm
