
भिवाड़ी. रीको उद्योग क्षेत्र कहरानी में नया फायर स्टेशन का निर्माण कराएगी। फायर स्टेशन भवन का टेंडर खुल चुका है। 1.35 करोड़ से बिल्डिंग का निर्माण होगा। रेट अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यालय भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। भवन के साथ एक लाख लीटर क्षमता की टंकी का निर्माण होगा। भवन निर्माण के बाद यहां पर दो दमकल वाहन रखे जाएंगे।
सैकड़ों आग की घटनाएं
टेंडर हो चुका है, मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण एवं नए दमकल वाहन खरीद की जाएगी। इससे क्षेत्र में आग की घटनाओं को जल्द नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी। उद्यमियों को नुकसान होने से बचाया जाएगा।
जीके शर्मा, यूनिट हेड, रीको
Published on:
20 Aug 2024 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवाड़ी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
