8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anju Nasrulla Pakistan Love Story : अंजू की बेटी बोली-पाक से मां लौटी तो उसका चेहरा भी नहीं देखूंगी

Anju Nasrulla Pakistan Love Story : फेसबुक फ्रेंड से पाकिस्तान मिलने पहुंची भिवाड़ी की अंजू रफाइल का अब निकाह का वीडियो सामने आया है। उसने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया है।

2 min read
Google source verification
Anju Nasrullah Seema Sachin Love Story Facebook Lover Anju From Rajasthan Converted To Islam

Anju Nasrulla Pakistan Love Story : फेसबुक फ्रेंड से पाकिस्तान मिलने पहुंची भिवाड़ी की अंजू रफाइल का अब निकाह का वीडियो सामने आया है। वीडियो में निकाह के बाद वे पाकिस्तानी युवक के साथ सैरसपाटा करती नजर आ रही है। उसने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया है। वहीं वीडियो आने के बाद अंजू का परिवार गुस्से में है। उसकी 14 साल की बच्ची मां के इस कृत्य से काफी दुखी और विचलित है। उसके मन में मां के प्रति काफी गुस्सा भरा हुआ है।

उसने कहा कि मां पाकिस्तान से लौटकर आएगी तो वह उसका चेहरा भी देखना पसंद नहीं करेगी। पति अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी ने सोची समझी साजिश के तहत उसके साथ धोखा किया है। 14 साल की बेटी और 6 साल के बेटे को छोड़कर एक मां चली गई। ऐसी महिला का विश्वास नहीं किया जा सकता। बिना तलाक के शादी नहीं की जा सकती। मैं उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा।

यह भी पढ़ें :100 रुपए के स्टांप पेपर पर 100 ग्राम सोने में राजस्थान की अंजू बनी मुस्लिम

पिता बोला-सनकी है बेटी

अंजू का पैतृक घर एमपी में ग्वालियर के बौना गांव में है। उसके पिता ग्याप्रसाद थॉमस का कहना है कि 20 साल पहले उसकी शादी भिवाड़ी में की थी। अंजू सनकी है। इसलिए उससे ताल्लुक नहीं रखता। अंजू के चाचा बीएसएफ में हवलदार हैं।

दूसरी शादी नहीं कर सकते

एडवोकेट उमाशंकर शर्मा ने बताया कि कोई भी महिला या पुरुष बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकता। अगर वह एक शादी होने के बाद दूसरी करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद धारा 494 में सात सात जेल की सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही न्यायालय स्थिति अनुसार जुर्माना लगा सकता है। पाकिस्तान से वापस आने पर अंजू के खिलाफ उसका पति मामला दर्ज करा सकता है। इस तरह उसके यहां आने पर जेल में जाना पड़ सकता है।