
विद्युत निगम के राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने हुई समीक्षा, निदेशक तकनीकि ने ली बैठक
भिवाड़ी. विद्युत निगम के निदेशक तकनीकि आरके शर्मा ने शुक्रवार को विद्युत निगम भिवाड़ी वृत की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वित्तीय वर्ष के समापन से पूर्व राजस्व लक्ष्य अर्जित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डिस्कॉम में कई वृत क्षेत्र का राजस्व लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया है लेकिन भिवाड़ी अभी पीछे चल रहा है। बैठक में सभी एक्सईएन, एईएन और जेईएन शामिल रहे। निगम के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। निदेशक तकनीकि ने बताया कि भिवाड़ी वृत में अभी भी 452 मीटर डिफेक्टिव हैं, बंद मीटर को तीन दिन में बदलने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि भिवाड़ी जनवरी में जीरो डिफेक्टिव सर्किल घोषित किया जा चुका है। घोषित होने के बाद उक्त मीटर मार्च में खराब पाए गए हैं। सरकारी कार्यालय में भी स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए। एईएन कार्यालयों का पीडीसी वसूली का लक्ष्य अधूरा है, भिवाड़ी को छोडक़र सभी कार्यालय में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। 31 मार्च तक सभी कार्यालय अवकाश में भी नियमित रूप से खुलेंगे। एसई जेपी बैरवा ने बताया कि निदेशक तकनीकि ने समीक्षा बैठक में जो निर्देश दिए हैं, उनकी पालना कराने के लिए सभी अभियंताओं को कहा गया है। बैठक के बाद ही तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में लेखाधिकारी महेंद्र परनामी, एक्सईएन एससी महावर, रामरतन, एईएन कमल वर्मा, सौरभ जोशी सहित अन्य शामिल रहे।
Published on:
21 Mar 2026 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवाड़ी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
