8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओएफसी लाइन डालने में खराब हो जाएंगी फुटपाथ पर बिछी करोड़ों की टाइल्स

ऐसा लगता है कि उद्योग क्षेत्र में गत वर्षों में जो कच्चे फुटपाथ को पक्का करने जो टाइल्स बिछाए गए हैं, उन्हें अब खोदने का अभियान शुरू हो चुका है। ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के लिए फुटपाथ पर नियमों के विपरीत गड्डे खोदे जो रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भिवाड़ी

image

Dharmendra dixit

image

Dharmendra Dixit

May 08, 2026

नियम 65 मीटर में पिट खोदने का, यहां कुछ फीट पर खोद रहे गड्डे रीको उद्योग क्षेत्र के फुटपाथ पर लगे मिट्टी के ढेर

भिवाड़ी. ऐसा लगता है कि उद्योग क्षेत्र में गत वर्षों में जो कच्चे फुटपाथ को पक्का करने जो टाइल्स बिछाए गए हैं, उन्हें अब खोदने का अभियान शुरू हो चुका है। ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के लिए फुटपाथ पर नियमों के विपरीत गड्डे खोदे जो रहे हैं। रीको ने कई बार इसकी निगरानी की है और कार्यदायी एजेंसी पर जुर्माना लगाया है लेकिन काम में सुधार नहीं हो रहा है। केबल बिछाने के लिए तकनीकि मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। रीको ने करोड़ों रुपए की लागत से औद्योगिक क्षेत्र में फुटपाथ पर टाइल्स बिछाए हैं। गत कई वर्षों से टाइल्स बिछाने का काम चल रहा है। अब ओएफसी बिछाने के लिए टाइल्स खुदाई का काम शुरू हो गया है। ओएफसी को नियमों की अनदेखी कर बिछाया जा रहा है। ओएफसी बिछाने के लिए एक पिट (गड्डा) 65 मीटर दूर पर खोदने की अनुमति है, जबकि नीलम चौक से रीको चौक तक कुछ फीट की दूरी पर ही गड्डे खोद दिए गए हैं। मिट्टी फुटपाथ पर पड़ी हुई है। पूरा फुटपाथ ही मिट्टी से भरा पड़ा है। बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं, जिसकी वजह से दिनभर मिट्टी उड़ती रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो एक बार गड्डा होने के बाद फुटपाथ ऊंचा-नीचा हो जाता है। जब औद्योगिक क्षेत्र में करोड़ों की लागत से टाइल्स बिछ चुकी हैं, तब ओएफसी बिछाने का काम शुरू किया है। इससे पूर्व में कराए गए काम को नुकसान पहुंच रहा है।

खराब हो जाते हैं टाइल्स
रीको ने ओएफसी बिछाने के लिए अनुमति दी है। 120 किमी क्षेत्र में 1.5 मीटर गहराई में लाइन बिछाई जानी है। लाइन बिछाने के लिए गड्डे का साइज भी 1*1.5 मीटर होगा। इसके लिए रीको ने 1.85 करोड़ रीस्टोरेशन शुल्क और 29 लाख की बैंक गारंटी जमा कराई है। खुदाई करने के बाद गड्डों का भराव कंपनी को करना होगा। बाद में यथास्थिति में करने का काम रीको ही करेगी। रीको ने क्षेत्र में गत वर्षों में कई करोड़ रुपए से फुटपाथ पर टाइल्स बिछाए हैं। जिस तरह से केबल बिछाई जा रही है, उसमें फुटपाथ के टाइल्स जमीन में दब जाते हैं। इस तरह करोड़ों की लागत से बिछाए गए टाइल्स के खराब होने की पूरी आशंका रहती है। अभी भी कुछ जगह पर फुटपाथ का नामोनिशान मिट चुका है।

आयोग की सख्ती से बिछे टाइल्स
वायु गुणवत्ता आयोग ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए गत वर्षों में नियमित निगरानी की। रीको से औद्योगिक क्षेत्र में टाइल्स बिछाने की प्रगति निरंतर जानी। हर महीने होने वाली बैठक में रीको ने फुटपाथ पर टाइल्स बिछाने की प्रगति का ब्यौरा दिया। इसका उद्देश्य यही था कि भारी हल्के वाहनों के सडक़ से नीचे कच्चे में उतरने पर धूल नहीं उड़े। धूल उडऩे से रोकने फुटपाथ पर टाइल्स बिछाए गए। अब ओएफसी बिछने से आयोग के दिशा निर्देशों की फिर धज्जियां उड़ेंगी।

निर्माण एजेंसी पर पूर्व में भी करीब 34 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था, दोबारा से काम की जांच की जाएगी। नियम विरुद्ध खुदाई करने पर जुर्माना राशि को बढ़ाया जाएगा।
प्रदीप मीणा, एआरएम, रीको