4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिवाड़ी मोड चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, किया शिलान्यास

5.42 करोड़ से होंगे विकास कार्य

less than 1 minute read
Google source verification

भिवाड़ी

image

Dharmendra dixit

image

Dharmendra Dixit

Jan 14, 2026

भिवाड़ी. औद्योगिक नगरी में प्रवेश करते समय भिवाड़ी मोड अब उद्योग नगरी की नई पहचान बनेगा। जल्द ही यहां सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा। सौंदर्यीकरण पूरा होने के बाद चौराहा मॉडल के रूप में पेश होगा। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को भिवाड़ी मोड चौराहे के विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। इस कार्य के अंतर्गत 5.42 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिसका कार्यादेश जारी कर दिया गया है एवं कार्य एक वर्ष में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। विकास कार्यों के अंतर्गत जंक्शन पर 18 मीटर व्यास के ट्रैफिक सर्किल का निर्माण, सर्किल के चारों ओर चार लेन सीसी पेवमेंट का विकास किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। साथ ही यातायात को सही दिशा देने के लिए ट्रैफिक आइलैंड्स का निर्माण, सजावटी स्ट्रीट लाइट्स, उद्यानिकी एवं लैंडस्केपिंग कार्य किए जाएंगे। जंक्शन को एक विशिष्ट पहचान देने के लिए फीचर पिलर्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सडक़ संकेत एवं मार्गदर्शन के लिए गैंट्री बोर्ड, ओवरहेड साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।