15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृतक आभूषण कारोबारी के परिजनों को देनी होगी आर्थिक मदद, इनकी आवाज दिल्ली तक गूंजेगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मृतक आभूषण कारोबारी के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

2 min read
Google source verification

भिवाड़ी. आभूषण कारोबारी जय सिंह सोनी की हत्या एवं लूटपाट मामले में मंगलवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से गणपति मॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ङ्क्षसह पहुंचे। उन्होंने यहां मृतक जय ङ्क्षसह सोनी के बेटे वैभव सोनी, भाई मधुसूदन (सागर) को सांत्वना दी। साथ ही व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह इस कठिन परिस्थिति में उनके साथ हैं। मृतक एवं उसके परिजनों को न्याय दिलाने में हरसंभवन सहयोग करेंगे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां पर एसपी कार्यालय खोला, क्योंकि यह बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ हरियाणा से लगा हुआ है। यहां अपराध अधिक था, देशभर से लोग यहां आकर काम करते हैं। प्रशासन अगर चुस्त होता तो यह घटना नहीं होती। वारदात स्थल के पास चौकी खुली हुई है जिसमें कोई रहता नहीं है। रोड और कापड़ीबास फ्लाईओवर पर कैमरे नहीं है। कोई भी वारदात करके दो मिनट में फरार हो सकता है। व्यापारी और उद्यमियों ने 2.5 करोड़ से कैमरे लगवाए हैं, खुद के गार्ड रखे हुए हैं। व्यापारी खुद सारे काम करेंगे तो पुलिस क्या करेगी। यहां पुलिस फोर्स बढ़ाने की जरूरत है। मृतक परिवार को नौकरी और मुआवजा मिलना चाहिए। आगे इस तरह की घटनाओं को रोकने की योजना बनाई जानी चाहिए। व्यापारियों को आत्म सुरक्षा के लिए बंदूक के लाइसेंस मिलने चाहिए। भिवाड़ी से राजस्व मिलता है उससे राज्य सरकार चल रही है। इसके बावजूद भिवाड़ी की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। प्रदेश के गृह राज्य मंत्री कोटकासिम आकर वापस लौट गए और भिवाड़ी में पीडि़तों का हाल जानने नहीं आए। यहां के विधायक ने कहा था कि साइकिल चोरी नहीं होगी, अब यहां व्यापारियों की हत्या हो रही है। उनके कहने और करने में फर्क है। व्यापारियों की पीड़ा विधानसभा और दिल्ली में उठेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ में जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक बलजीत यादव, संदीप यादव, प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, विजय पटेल, संजय गंगावत सहित अन्य शामिल रहे।

ज्ञापन सौंपा मांगी आर्थिक मदद
स्वर्णकार संघ एवं अन्य व्यापारिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि सभा के बाद ज्ञापन सौंपा गया। एएसपी अतुल साहू एवं डीएसपी मुकेश चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंपकर जय ङ्क्षसह सोनी के हत्यारों को तुरंत पकड़े आने और कठोर सजा दिए जाने, मृतक के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि और परिजन को सरकारी नौकरी, घायलों को इलाज के साथ 50 लाख की सहायता, स्वर्णकार व्यापारियों को बंदूक के लाइसेंस दिए जाने, प्रशासन की ओर से लगाए गए सीसीटीवी की देखभाल सुनिश्चित हो, पुलिस की गश्त को प्रभावी किया जाए। ज्ञापन जिला मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज समिति एवं अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय समाज की ओर से दिए गए। ज्ञापन सौंपने में स्वर्णकार संघ अध्यक्ष मनोज सोनी, सुनील तायल, महेंद्र मंगला सहित अन्य शामिल रहे।