भिवाड़ी. अंजू रफाइल के धोखे स खफा पति अरविंद भी अब बदले के मूड में दिख रहा है। अरविंद ने बताया कि उसे मीडिया के जरिए ही पता चला है कि उसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया है। उसने अपना नाम भी फातिमा कर लिया है। उसकी पत्नी ने सोची समझी साजिश के तहत उसके साथ धोखा किया है। 14 साल की बेटी और 6 साल के बेटे को छोडक़र एक मां चली गई। ऐसी औरत का विश्वास नहीं किया जा सकता। उसने वहां जाते हुए भी कई तरह के मनगढंत वीडियो जारी किए। सभी को गुमराह करती रही। कभी कहने लगी कि मैं यहां घूमने आई हूं, कभी कहती कि मैं अपने परिवार के पास वापस जाऊंगी। लेकिन उसने हमें मूर्ख बनाया। मैंने अपनी पत्नी को हमेशा सम्मान दिया। कभी उस पर शक नहीं किया। मैं जल्द ही परिजनों की सलाह लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। उसने मेरा और दो बच्चों का जीवन बर्बाद किया है। उसके वापस लौटने पर जेल भेजा जाएगा। जिससे कि उसे पता चल सके कि बिना तलाक के शादी नहीं की जा सकती। वहीं इस मामले में अरविंद ने बताया कि मां के दूर होने से दोनों बच्चों पर विपरीत असर पड़ा है। बेटा छोटा है वह सिर्फ मां की याद कर रहा है लेकिन बेटी समझदार है। वह मां के इस कृत्य से काफी दुखी और बिचलित है। उसके मन में मां के प्रति काफी गुस्सा भरा हुआ है। वह नहीं चाहती कि पाकिस्तान से लौटने पर वह मां का चेहरा भी देखे। अभी तक पत्नी हमें दंड देती रही अब हमारी बारी है। हम उसे माफ नहीं करेंगे।
—-
अंजू बनी फातिमा, निकाह के बाद एक दूजे की बाहों में थामे जारी किया वीडियो
भारत से पाकिस्तान गई अंजू रफाइल (35) ने आखिरकार प्रेमी नसरूल्लाह से मंगलवार को शादी कर ली। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंजू ने ईसाई से इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह किया है। नाम भी बदलकर फातिमा कर लिया है। शादी के बाद एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें दोनों हाथ में हाथ डालकर घूमते दिख रहे हैं। फोटो शूट कराते दिख रहे हैं। वीडियो में फातिमा कह रही है कि यहां की वादियां बहुत खूबसूरत हैं। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पास समय बहुत कम है। दोनों एक गार्डन में फूलों के बीच बैठे हुए दिख रहे हैं। नदी के पुल पर घूमते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देानों के बीच गजब का तालमेल दिख रहा है। एक पुल के ऊपर से तो दोनों सेल्फी लेते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं यह इलाका ऊंची पहाडिय़ों से घिरा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू नसरूल्लाह की शादी अपर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई है। अंजू और उसके प्रेमी ने फोटो शूट कराया है, फोटो अलग-अलग एंगल से लिए गए हैं, ड्रोन कैमरे से भी फोटो वीडियो लिए गए हैं।
—-
फ्लेट का ताला लगाकर गए
अंजू यहां चार साल से टेरा एलीगेंस सोसायटी में रहती थी। दो साल से आई टॉवर स्थित ९०३ फ्लेट नंबर में रहती थी। उससे पहले एच टॉवर में रहती थी। एच टॉवर के पते पर ही पासपोर्ट बनवाया था। अंजू के पाकिस्तान जाने की सूचना रविवार को लगी। सोमवार सुबह से उसका पति अरविंद, दोनों बच्चे और भाई-भाभी भी फ्लेट का ताला लगाकर चले गए हैं।
—-
दूसरी शादी नहीं कर सकते
एड. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि कोई भी महिला या पुरुष बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकता। अगर वह एक शादी होने के बाद दूसरी करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद धारा ४९४ में सात सात जेल की सजा का प्रावधान है। साथ ही न्यायालय स्थिति अनुसार जुर्माना लगा सकता है। पाकिस्तान से वापस आने पर अंजू के खिलाफ उसका पति मामला दर्ज करा सकता है। इस तरह उसके यहां आने पर जेल में जाना पड़ सकता है।
—-
उलझी-सुलझी कहानी
२१ जुलाई को अंजू चोरी छिपे घर वालों का गुमराह कर जिस तरह पाकिस्तान पहुंची, उसके बाद उसने पहले बॉर्डर पार करने का वीडियो जारी किया। उसके बाद वहां पहुंचकर सिर्फ घूमने का उद्देश्य बताया। इसके बाद उसके प्रेमी ने सगाई और शादी करने की बात कही। फिर अंजू ने शादी की खबरों का खंडन किया, इस तरह कहानी कभी उलझी तो कभी सुलझी हुई दिखी। लेकिन मंगलवार को कहानी में निकाह हो गया।
—-
लीगज दस्तावेज के आधार पर विदेश गई है, इसमें हमारे द्वारा कोई जांच नहीं की जा रही। न ही उसके निकाह करने की हमारे पास कोई आधिकारिक जानकारी है।
सुजीत शंकर, सहायक पुलिस अधीक्षक