12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में चारा लेने गई 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

पीडि़ता को अकेली देख बनाया हवश का शिकार, चुन्नी से बांधा मुंह, तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज। पुलिस कर रही तलाश।

less than 1 minute read
Google source verification
rape

Gang Rape

भिवाड़ी. पुलिस जिला भिवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गईं17 वर्षीय किशोरी को अकेली पाकर दरिंदों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। पीडि़ता के पिता ने क्षेत्र के संबंधित थाने में तीन युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।


पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री रोजाना की तरह 10 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने उसकी पुत्री को खेत में अकेली देख कर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह चुन्नी से बांधकर बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया। पुत्री देर तक घर नहीं लौटीं तो वह अपने खेत पर गया, जहां वह रोती हुई मिली। उसने पुत्री को संभाला और पूछताछ की तो बताया कि पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने उसे खेत में अकेली देखकर धमका कर जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है और धमकी दी है कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी वीडियो सार्वजनिक कर बदनाम कर देंगे। पुलिस ने समूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।