रीको द्वितीय ने 20 जून से चार जुलाई तक 17 भूखंड के लिए बोली निकाली। जिसमें दो भूखंड पर एक भी बोलीदाता नहीं आया, दो पर सिर्फ एक बोलीदाता आया। तीन पर दो बोलीदाता आए। 502 मीटर के भूखंड पर चार बोलीदाता आए और भाव ढाई लाख से ऊपर पहुंच गया। एससी-एसटी के लिए आरक्षित श्रेणी के 502 मीटर के भूखंड के लिए 23 आवेदन आए, जिसका भाव 62410 रुपए पहुंच गया, इस पर अंतिम बोलीदाता को 50 फीसदी की छूट मिलती है। दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित 502 मीटर के भूखंड के लिए 19 बोलीदाता आए जिसका भाव 49900 रुपए प्रति वर्गमीटर पहुंच गया। इसके लिए अंतिम बोलीदाता को 25 फीसदी की छूट मिलती है। महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित 502 मीटर के भूखंड के लिए 67 बोलीदाता मैदान में आ गए जिसकी वजह से भाव 422960 रुपए प्रति वर्गमीटर पहुंच गया। इस बोली पर 25 फीसदी की छूट मिलती है।