
rajasthan politics राजस्थान विधानसभा चुनाव में जिन जिलों में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा ने कम सीटें पाई हैं, अब वहां भाजपा कभी भी बड़ी जनसभा कर सकती है। जनसभा के जरिए बड़े नेता मतदाताओं का रुख भापंगे और उन्हीं के अनुसार लोकसभा चुनाव की तैयारी करेंगे। इस बार भाजपा किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। हर हाल में उन्हें एक-एक लोकसभा सीट जीतने के लिए दाव चलने होंगे।
वहीं कांग्रेस ने 6 पर कब्जा किया है। 11 में से 8 सीटें अलवर लोकसभा में आती हैं। इसके अनुसार भाजपा के पास 3 और कांग्रेस के पास 5 विधायक होंगे। वोटों का प्रतिशत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास अधिक रहा है। दो विधानसभाओं में भाजपा के विधायकों के न बनने से लोकसभा चुनाव में उसका बड़ा असर हो सकता है।
इसी को देखते हुए ऐसे विधानसभाओं में पार्टी जनसभा करने की योजना बना रही है। जहां-जहां भाजपा के विधायक हैं, वहां पार्टी आश्वस्त है लेकिन कम वोट से जीत वाली विधानसभाओं पर नजर पूरी है।
प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे भी
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह भाजपा ने क्षेत्रों में जाकर सर्वे आदि करवाया है। उसी तरह लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा सर्वे की तैयारी कर रही है। हालांकि ये सर्वे नाम के ही बताए जा रहे हैं। जनता का फीडबैक इसके जरिए जरूर पता लग जाता है। प्रत्याशी स्थानीय होंगे या बाहरी, इस पर जनता की नजर है। उसी के अनुसार जनता अपना निर्णय लेगी।
Published on:
11 Jan 2024 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवाड़ी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
