7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस से बोला आरोपी- ‘परिवार को जला दिया है, पकड़ोगे तो तुम्हें भी मार दूंगा’, जानिए क्या है पूरा मामला?

दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 1 बच्ची को जलाकर मार दिया (Double Murder Case In Rohtak) (Husband Killed Wife And Children In Rohtak Haryana) (Haryana News) (Haryana News In Hindi) (Bhiwani News)...

2 min read
Google source verification
Husband Killed Wife And Children In Rohtak Haryana

Husband Killed Wife And Children In Rohtak Haryana

(रोहतक, भिवानी): हरियाणा के रोहतक जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 1 बच्ची को जलाकर मार दिया। आरोपी की दूसरी बेटी भी इस अग्निकांड में झुलस गई।

यह भी पढ़ें: जब फर्श पर अचानक उभर आए भोलेनाथ!...भक्तों को दिखा चमत्कार

आग ही आग...

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार तड़के की है। सलारा मोहल्ला निवासी राजेश ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी और एक बेटी को घर में बंद करके जला दिया। दूसरी बेटी भी आग की चपेट में आ गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गया। इस कांड की सूचना पुलिस को मिली तो एक टीम घटना स्थल पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाया गया।

यह भी पढ़ें:मरने के बाद भी Coronavirus ने नहीं छोड़ा पीछा, संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा बवाल

नशे का आदी था युवक, करता था परेशान...

सोनीपत जिले के दोदवा गांव निवासी ससुर महेंद्र ने राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सात साल पहले मंजू और राजेश की शादी हुई थी। राजेश नशे का आदी था और मंजू को परेशान किया करता था। महेंद्र का आरोप है कि राजेश ने उसकी बेटी मंजू और नाती को आग के हवाले किया है। आग की चपेट में राजेश की 2 वर्षीय बेटी राधिका भी आ गई। महेंद्र ने राजेश के जीजा और बहन को भी इस कांड में आरोपी ठहराया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:पत्नी से झगड़ा करने की ससुराल वालों ने दी इतनी बड़ी सजा, रोती रह गईं बूढी मां, नहीं उठा बेटा

जांच जारी...

इसी बीच पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि आरोपी राजेश कॉलोनी में ही एक खाली प्लॉट में छिपा हुआ है। जब पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बड़ मशक्कत के बाद उसे काबू करके गिरफ्तार किया। पुरानी सब्जी मंडी रोहतक कुलदीप कादयान ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति फिलहाल सही नहीं है। उस पर 2 मामलों में एफआईआर हुई है। मामले की जांच जारी है।

हरियाणा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...