26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से आहत गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान

रविवार रात में पीड़िता घर के सदस्यों के साथ सोई थी। सोमवार सुबह जब परिजन उठे तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिवानी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 27 Aug 2018, 5:07 PM IST

(चंडीगढ़): हरियाणा के जिला भिवानी में बीती 17 अगस्त को गैंगरेप का शिकार हुई एक नाबालिग ने रविवार देर रात घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग ने गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से आहत होकर यह कदम उठाया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने गैंगरेप के तीन आरोपियों में से एक का नाम लिखा है और पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कार्रवाई न करने की बात भी लिखी है। घटना के बाद से परिजनों में रोष है और वे पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं।

गत 17 अगस्त को तीन युवक एक नाबालिग का अपहरण कर उसे गांव में ही अस्पताल के पीछे ले गए थे, जहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीडि़ता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़ता की मेडिकल जांच भी करवाई, जिसमें रेप की पुष्टि हुई थी।

रात को परिवार के साथ सोइ और सुबह...

रविवार रात में पीड़िता घर के सदस्यों के साथ सोई थी। सोमवार सुबह जब परिजन उठे, तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि मामले की जांच कर रहे डीएसपी वीरेंद्र और महिला थाना एसएचओ नन्ही देवी ने लापरवाही बरती, जिस वजह से आरोपी फरार हैं।


मासूम बच्ची को बनाया गंदी नियत का शिकार

राज्य में रेप की घटनाएं बढती जा रही है। एक छोटी बच्ची से रेप करने का मामला राज्य के फिरोजपुर से सामने आया है जहां पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने एक कक्षा दो में पढने वाली बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने गई तभी दुकानदार ने उसे टाफी दी और दुकान के पीछे ले गया। आरोपी ने यहा बच्ची को अपनी गंदी नियत का शिकार बनाया। एक युवक ने इस सारी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने पर बच्ची के परिजनों को घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।


यह भी पढे: टॉफी देने के बहाने मासूम को बुलाया दुकान पर, फिर ले गया पीछे और तभी मोबाइल में कैद हो गई ऐसी चीज, अब..