
टॉफी देने के बहाने मासूम को बुलाया दुकान पर, फिर ले गया पीछे और तभी मोबाइल में कैद हो गई ऐसी चीज, अब..
नई दिल्ली।पंजाब के फिरोजपुर में एक 50 साल के दुकानदार ने मासूम लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नहीं जब वो यह घिनौनी हरकत कर रहा था, किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। अब लड़की ने कही ऐसी बात कि सुनकर सब चौंक गए।
टॉफी और चॉकलेट देने के लिए बुलाया दुकान पर
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मासूम कक्षा दो की छात्रा है। फिरोजपुर में वो अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। पास में ही 50 साल का एक बूढ़ा दुकान चलाता है। पीड़िता ने बताया कि जब वो घर के बाहर थी तो दुकानदार ने उसे बुलाया और टॉफी-चॉकलेट दिया। इसके बाद दुकानदार दुकान के पीछे ले गया। जहां एक खाली जगह थी। पीड़िता ने बताया कि वो उसे छूने लगा और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसे समझ नहीं आया कि दुकानदार उसके साथ कोई गलत काम कर रहा है। वहीं, जब दुकानदार यह घिनौनी हरकत कर रहा था। उसी दौरान एक युवक ने उसकी वीडियो बना ली। वारदात के दो दिन बाद उस शख्स ने रेप का वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
वायरल वीडियो देखने के बाद पीड़ित परिवार सकते में आ गए। पीड़ित लड़की के परिजन तुंरत थाने पहुंच गए और पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची से दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। वहीं, आरोपी को जैसे ही पता चला कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, वो फरार हो गया। गुरुहरसहाय के डीएसपी जसवीर सिंह का कहना है कि बच्ची का फिरोजपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Published on:
27 Aug 2018, 4:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.