24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुश्किलों में अक्षरा सिंह और उनके पिता, सामने आई बड़ी मुसीबत

बेगूसराय कोर्ट ने अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन भेजा है। भोजपुरी एक्ट्रेस के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई होनी है। जानिए पूरा मामला?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 20 Apr 2025, 5:08 PM IST

Akshara Singh Father Bipin Singh

Akshara Singh Father Bipin Singh

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह, जो अपनी दमदार एक्टिंग और गीतों से दर्शकों को खूब पसंद आती हैं, एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। धोखाधड़ी के एक मामले में बेगूसराय कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है, जिससे वह अब एक नई कानूनी मुश्किल में फंस गई हैं।

क्या है पूरा मामला?

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा सितारों में शुमार हैं, जो कुछ घंटों की परफॉर्मेंस के लिए लाखों की फीस लेती हैं। साल 2023 में बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के मौके पर एक कार्यक्रम में उन्हें परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था, जहां आयोजकों ने उन्हें पांच लाख रुपये की रकम भी दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार अक्षरा को तीन घंटे की प्रस्तुति देनी थी, लेकिन वह केवल आधे घंटे में ही मंच छोड़कर चली गईं। दरअसल, अभिनेत्री इस बात से नाराज थीं कि कुछ दर्शकों ने उन पर पैसे फेंके। आयोजकों ने उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अक्षरा ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चली गईं।

इसके बाद जब आयोजकों द्वारा अभिनेत्री से पैसे वापस लेने की बात की गई तो उन्होंने बकाया लौटाने से मना कर दिया।

लोक गायक शिवेश मिश्रा ने दायर की थी याचिका

अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने एक समाचार एजेंसी (IANS) से कहा कि बेगूसराय के लोक गायक शिवेश मिश्रा ने 2023 में बेगूसराय कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी किया है। वकील ने बताया कि शिवेश मिश्रा ने समस्तीपुर में साल 2023 में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अक्षरा को बुलाया गया था। अक्षरा तीन घंटे की प्रस्तुति देने की बजाय कार्यक्रम स्थल से आधे घंटे में ही चली गईं।

उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के अचानक जाने से आयोजकों को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने नुकसान की भरपाई करने के लिए अक्षरा सिंह से संपर्क साधा। लेकिन, अभिनेत्री ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। अब अदालत ने उन्हें समन भेजा है। वकील के अनुसार, अभिनेत्री पर सीधे तौर पर धोखाधड़ी का मामला बना है।