23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshara Singh: ‘लड़का के ड्रेस’ अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, देख मचल गया लोगों का दिल

Akshara Singh: भोजपुरी की मशहूर गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने की लाइन है ‘लड़का के दिल’ जिसे अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Akshara Singh

अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

Akshara Singh: भोजपुरी की मशहूर गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कोई भी नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है। आज ही सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से एक नया गाना आया है। गाने की लाइन है ‘लड़का के ड्रेस’। अक्षरा हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती है। इस गाने को मगही भाषा में गाया गया है। अक्षरा सिंह के अपने इस गाने के द्वारा एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।

प्रेमियों की कमेस्ट्री पर आधारित है गाना
अक्षरा सिंह के इस गाने में प्रेमी और प्रेमिका के नए जमाने के प्यार को बड़े ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें अक्षरा सिंह जिस लड़के से प्यार करती है वो उनसे मिलने नहीं जा पाती है। क्योकि घर पे उनके मम्मी- पापा रहते है। जिसके बाद लड़का अक्षरा सिंह को ‘लड़का के ड्रेस’ में आने के लिए कहता है। इस गाने में अक्षरा सिंह का नया लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडया ये गाना आते ही धमाल मच गया। गाना रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए है और अब तक उसे 6 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया।