14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के साथ हुआ बड़ा हादसा, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान लोग बरसाने लगे पत्थर

Pawan Singh Gets Attacked With Stone: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पत्थर से हमला कर दिया गया। इस घटना की एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में पवन सिंह पत्थर मारने वाले से सवाल करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 08, 2023

Bhojpuri Actor and singer Pawan Singh Injured during live performance, Audience Stones Pelted At Singer

Bhojpuri Actor and singer Pawan Singh Injured during live performance, Audience Stones Pelted At Singer

Pawan Singh Gets Attacked With Stone: लाइव कार्यक्रम में अक्सर एक्टर, सिंगर अजीबोगरीब हादसों का शिकार होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले सिंगर कैलाश खेर पर कर्नाटक में एक गाना गाते समय पानी की बोतलें फेंकी गई थीं। ऐसा ही एक वाकया अब भोजपुरी सिंगर के साथ हुआ है। पवन सिंह की गिनती भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन सिंगर और एक्टर में होती है। हाल ही में एक कार्यक्रम में, उन पर दर्शकों द्वारा पथराव किया जाने लगा। कल देश के कई हिस्सों में होली का त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने रंग बरसा कर होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया। मगर उत्तर प्रदेश में इस त्योहार के दिन सिंगर पर पत्थर बरसाए गए।


पवन सिंह ने ठुकराया था दर्शकों का अनुरोध


पवन सिंह के कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हुई थी। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में से एक ने सिंगर पर पत्थर फेंक दिया। इससे वहां हंगामा शुरू हो गया और आखिरकार पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। दरअसल, पवन सिंह के शो के दौरान दर्शकों ने उनसे एक खास गाना गाने को कहा जो एक जाति के बारे में था। उन्होंने दर्शकों के इस अनुरोध को ठुकरा दिया।


गुस्से में आकर लोगों ने बरसाए पत्थर


आखिर में, एक दर्शक ने गुस्से में आकर उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने पड़े। इस घटना के बाद कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। घटना का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं पवन सिंह


बता दें, पवन सिंह एक मशहूर सिंगर हैं और उन्होंने 'जिद्दी', आशिक, 'लोहा पहलवान', 'त्रिदेव', प्रतिज्ञा, 'संग्राम' जैसी कई हिट फिल्में भी दी हैं। उन्होंने 1997 में एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट एलबम भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी की हॉट हसीनाओं में शुमार अक्षरा सिंह 11 सालों पहले दिखती थीं ऐसी, तस्वीरों में पहचानना मुश्किल