12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pawan Singh Birthday: छप्पर फाड़ कमाई करते हैं पवन सिंह, जानिए पॉवर स्टार की नेटवर्थ

Pawan Singh Birthday: सुपरस्टार पवन सिंह की नेटवर्थ इतनी है कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे। आईये बताते है आपको कि एक साधारण सा दिखने वाले पवन सिंह कितना कमाते हैं...

less than 1 minute read
Google source verification
pawan_singh_birthday_.png

पवन सिंह के बर्थडे पर जानें उनकी नेटवर्थ

Pawan Singh Networth: भोजपुर एक्टर पवन सिंह एक जाना माना नाम है। एक्टर आज 5 जनवरी को को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई भी मिल रही है। ऐसे में आज हम आपको एक्टर के गाने या आने वाली फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे। वह कितना कमाते हैं...

इतने करोड़ के मालिक हैं पवन सिंह (Pawan Singh Networth)
पवन सिंह सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वह अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं। पवन सिंह ने प्यार के साथ ही साथ खूब दौलत शोहरत भी कमाई है। तो बता दें, पवन सिंह 37 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। जी हां उनके पास चार करोड़ का बंगला और गैराज में महंगी-महंगी गाड़ियां खड़ी मिलती हैं। इसमें मर्सिडीज बेंज GLE 250d, फॉरच्यूनर और महिंद्रा स्कॉर्पियो शामिल है। पवन सिंह एक फिल्म का 40 से 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। साथ ही वीडियो एल्बम के लिए 4 से 5 लाख की मोटी रकम वसूलते हैं।

पवन सिंह अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। उनका नाम भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह से जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बता दें कि अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे।