
Bhojpuri Actress Nidhi Jha Pregnancy: सोशल मीडिया पर शादी के डेढ़ साल बाद बेबी बंप में एक्ट्रेस निधि झा की एक फोटो सामने आई है। इस फोटो यश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खबर के सामने आने के बाद फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
भोजपुरीके जाने-माने सितारे यश कुमार (yash kumar) की शादी को दो साल का वक्त होने वाला है। ऐसे में शादी के लगभग डेढ़ साल बाद ही उन्होंने दूसरी वाइफ निधि झा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। यश ने उनको पकड़ रखा है। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
भोजुपरी एक्ट्रेस की ओर से ये खुशखबर महाशिवरात्रि के मौके दी गई है। माना जा रहा है कि कपल की ये तस्वीर बेबी शावर की है। फोटो शेयर करने के साथ ही निधि ने लिखा, ‘हम अपनी लव स्टोरी में एक नया चैप्टर जोड़ने जा रहे हैं। बेबी जल्द आने वाला है।’ इस पोस्ट के बाअद उनके फैंस पोस्ट पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
आपको बता दें कि निधि झा और यश कुमार ने 2 मई, 2022 में मुंबई में शादी की थी। यश दूसरी बार पिता बनेंगे। निधि झा संग एक्टर यश कुमार की ये दूसरी शादी है।
Updated on:
10 Mar 2024 08:31 pm
Published on:
08 Mar 2024 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
