3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में लीन दिखे ये भोजपुरी स्टार्स, किसी ने चढ़ाया जल, किसी ने लगाई डुबकी

आज पूरा देश धूमधाम से महाशिवरात्रि मना रहा है। आज जिधर देखो उधर बम बम भोले घूंज रहा है। आम से लेकर सेलेब्स तक भोले की भक्ति में मग्न हैं। इस लिस्ट में कई भोजपुरी सेलेब्स का नाम शामिल है। भोजपुरी सिनेमा में भी कई ऐसे सितारे हैं जो भगवान शिव को अपना सबकुछ मानते हैं। तो चलिए आज जानते हैं इस स्टार्स के बारे में।

3 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Feb 18, 2023

a_8.jpg

आज पूरा देश धूमधाम से महाशिवरात्रि मना रहा है। आज जिधर देखो उधर बम बम भोले घूंज रहा है। आम से लेकर सेलेब्स तक भोले की भक्ति में मग्न हैं। इस लिस्ट में कई भोजपुरी सेलेब्स का नाम शामिल है। भोजपुरी सिनेमा में भी कई ऐसे सितारे हैं जो भगवान शिव को अपना सबकुछ मानते हैं। तो चलिए आज जानते हैं इस स्टार्स के बारे में।

b_1.jpg

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का त्योहार मनाया जा रहा है। मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लगी हैं और भोले बाबा के जयकारे गूंज रहे हैं। भोजपुरी स्टार्स ने भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इनमें कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं।

pg_7_7.jpg

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने भी शिव की अराधना की। अदाकारा ने इससे जुड़ी फोटो भी अपने इंस्टा पर शेयर की। इस तस्वीर में रानी सजी धजी नजर आ रही हैं और वो शिवलिंग को स्पर्शकर करती दिखाई दे रही हैं। उनकी इस तस्वीर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

pg_7_1.jpg

रवि किशन ने भी इस पावन पर्व पर भगवान भोले के आगे सिर झुकाया। हालांकि वो कोई आज से शिव भक्त नहीं हैं। बल्कि उनके पिता भी शिव के बड़े भक्त रहे हैं। रवि को अक्सर देखा जाता है कि वो भगवान शिव का नाम जपते हुए नजर आते हैं। रवि किशन ने भी शिवरात्रि पर अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो प्रभु की अराधना में लीन हैं।

pg_7_2.jpg

ये किसी से छिपा नहीं है कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोले की बड़ी भक्त हैं। वो अपने शुभ कार्य शुरू करने से पहले भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लेती हैं। आज शिवरात्रि के मौके पर भी अदाकारा ने भोले का आशिर्वाद लिया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में वो शिवलिंग पर दूध चढ़ाते नजर आ रही हैं।

pg_7_4.jpg

भोजपरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भगवान शिव के बड़े भक्तों में से एक हैं। अक्सर ये शिव के चरणों में सिर झुकाने पहुंच जाते हैं। शिवरात्रि के मौके पर बी स्टार ने भगवान के सामने हाथ जोड़े और प्राथना की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

pg_7_6.jpg

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी का मेगा स्टार कहा जाता है। इनकी गिनती बड़े कलाकारों में की जाती है। आज अभिनेता भी शिव भक्ति में दूबे नजर आए। एक्टर ने एपने इंस्टा पर गांगा में डुबकी लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस त्सवीर में उन्होंने रुद्राक्ष की माला गले में पहन रखी है।

pg_7_5.jpg

निरहुआ और आम्रपाली भी भगवान शिव के बड़े भक्त में से एक हैं। यहां तक दोनों ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में शिव और पार्वती की भूमिका निभाई है। शिवरात्रि के मौके पर निरहुआ ने अपने दर्शकों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

pg_7_8.jpg

वहीं अंजना सिंह के एक्स और निधि झा के हसबैंड यश कुमार भोजपुरी के जाने-माने सितारों में से एक हैं। उन्होंने शिवरात्रि के मौके पर दूसरी वाइफ निधि के साथ भोलेनाथ के दर्शन किए, जिसकी फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।