11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhojpuri Song 2024: ‘दूल्हा मान लेनी जान हो’ गाना रिलीज, काजल त्रिपाठी ने लगाए जोरदार ठुमके

Bhojpuri Song 2024: सिंगर ‘प्रभा राज’ और एक्ट्रेस ‘काजल त्रिपाठी’ का ‘दूल्हा मान लेनी जान हो' गाने में दिखा जबरदस्त कॉम्बिनेशन।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Nov 30, 2024

Bhojpuri Song 2024

Bhojpuri Song 2024

Bhojpuri Song 2024: भोजपुरी संगीत की दुनियां में सिंगर प्रभा राज अपनी आवाज से मुकम्मल स्थान बना रही हैं। वह अपनी सुरीली गायकी से महफिल में शमा बांध देती हैं। वहीं बात करें अदाकारा काजल त्रिपाठी की तो वह अपनी शानदार अदाकरी से करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं और हिट पर हिट गाने देकर एक बड़ा मुकाम हासिल कर ली हैं।

वेस्टर्न ऑउटफिट में काजल त्रिपाठी ने ढाया कहर

ऐसे में सिंगर प्रभा राज और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी जोड़ी में बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी लोकगीत 'दूल्हा मान लेनी जान हो'को रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में काजल त्रिपाठी वेस्टर्न ऑउटफिट में कयामत ढा रही हैं। वह ब्लूऔर ब्लैक कलर स्टाइलिश ड्रेस में लोगों पर बिजली गिरा रही हैं। इस गाने की मेकिंग टेकिंग बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहा है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के प्रेमी के रूप में एक्टर अविनाश आर्या अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बीच की प्रेमी और प्रेमिका वाली केमिस्ट्री दिख रही है।

काजल त्रिपाठी अपने आशिक से क्या कहती हैं?

काजल त्रिपाठी अपने आशिक से कहती है कि जब देखिला त दुःख सब भाग जाला, प्यार करेके चाहत जान जाग जाला, हमरा ला सही बाड़ा जान जानि लिहनी, दिलवा से दुलहा तोहके मान लिहनी जान हो'

इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी बहुत ही एक्साईटेड हैं। उन्होंने कहा कि 'जब मुझे इस गाने के बारे में जानकारी मिली तो मैं बहुत एक्साईटेड हो गई और फाइनली जब मैंने इस गाने की शूटिंग किया तो बहुत मजा आया। इस गाने को मेरे फैंस और ऑडियंस खूब प्यार दे रहे हैं। मैं शुक्रगुजार हूं प्रोड्यूसर और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर की, जिन्होंने मुझे इस गाने में सेलेक्ट और इतना अच्छा गाना मेरे हिस्से में आया। उम्मीद है यह सांग सभी दर्शकों को पसंद आएगा।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत 'दूल्हा मान लेनी जान हो' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

यह भी पढ़ें: 65 की उम्र में नीना गुप्ता के स्टाइल का नहीं है कोई तोड़, मुंबई की सर्दी में ‘टाइट्स’ पहने आईं नजर