
Sughar Sajanwa song
Bhojpuri Song Release: एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मोहिनी मुस्कान और अदायगी के साथ जब भी किसी भी भोजपुरी गाने में आती हैं और नजाकत भरा ठुमका लगाती हैं तो उन गानों में चार चांद लगा देती है। वहीं सिंगर गोल्डी यादव भी कम समय में म्यूजिक वर्ल्ड में अपना मुकम्मल स्थान बना ली है और अपने सुर व तरानों से श्रोताओं को भाव विभोर कर देती हैं। ऐसे में काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव एक साथ नया लोकगीत 'सुघर सजनवा' लेकर फैंस व ऑडियंस के बीच आई हैं।
यह सांग सुनने व देखने में इतना अच्छा लग रहा है कि बार बार सुनने व देखने का मन करता है। इस गाने का म्यूजिक बहुत ही मधुर बनाया गया है तो वहीं इस गाने का वीडियो की मेकिंग कमाल की गई है। उस पर काजल त्रिपाठी का बिजली गिराने वाला अदायगी मन मोह रहा है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी के घर पर लड़के वाले आते हैं और काजल की शादी तय हो जाती है। इससे खुश होकर वह अपने सखी को फ़ोन लगाती है और अपने शादी की खुशी साझा करते हुए अपने होने वाले पति की तारीफ करती है। वह अपने घर पर आने वाली बारात और अपने सजन का बखान करते हुए कहती है कि…
'तय हो गईल बाटे शादी सखी, सोचली ह तोहके बता दीं सखी, सबसे बड़ा बरतिया मोर हो जाई, अईसन बाड़े मोर सजनवा, गंउआ में शोर हो जाई…'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत 'सुघर सजनवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।
Published on:
18 Oct 2024 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
