3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 दिसंबर को शाम 6 बजे मुंबई में मचेगा धमाल, रंग जमाएंगे बड़े-बड़े सुपरस्टार

मुंबई के अथर्व ऑडिटोरियम में 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड फंक्शन आयोजित होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Oct 30, 2024

Bhojpuri Film Award 2024

Bhojpuri Film Award 2024

भोजपुरी सितारों को जिस अवॉर्ड फंक्शन का इंतजार रहता है, वह घड़ी आ चुकी है। भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित और सबसे पुराने अवार्ड फंक्शन की घोषणा हो चुकी है। 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड फंक्शन मुंबई में आयोजित होगा।

अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने की घोषणा

19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 14 दिसंबर को शाम 6 बजे मुंबई के अथर्व ऑडिटोरियम, मालाड में आयोजित किया जाएगा। 'भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स' के संस्थापक और अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने घोषणा कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड फंक्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। समारोह में 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक सिनेमा हॉल और सैटेलाइट चैनल पर रिलीज हुई फिल्मों को नामांकन के लिए शामिल किया जाएगा।

साल 2005 में की गई थी समारोह की शुरुआत

उन्होंने बताया कि इस फंक्शन में उन हस्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो भोजपुरी सिनेमा में अपना योगदान दे रहे हैं। इस समारोह की शुरुआत साल 2005 में की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर है। विशेषज्ञों द्वारा चुनी गई फिल्म की घोषणा दिसंबर के पहले सप्ताह में की जाएगी।

बता दें कि समारोह के आयोजनकर्ता जाने-माने फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। खास बात है कि फंक्शन में भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स अपने प्रदर्शन से रंग जमाते नजर आएंगे। भोजपुरी फिल्म अवार्ड में फिल्म निर्माता, निर्देशक के साथ अन्य कलाकार शिरकत करेंगे।

विनोद कुमार गुप्ता ने फंक्शन को लेकर उत्साह जताया है। अवॉर्ड फंक्शन के लिए प्रवेश फॉर्म भोजपुरी फिल्म अवार्ड के कार्यालय से मिलेगा। ऑफिस मुंबई के नाडियाडवाला मार्केट, मालाड ईस्ट में स्थित है। उन्होंने फॉर्म मिलने का समय शाम 6 बजे तक बताया है।

यह भी पढ़ें:फेमस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, बदसलूकी के बाद लोगों से हुआ झगड़ा, और फिर…