12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइटी पार्क में दो साल में आई 10 नई कंपनी, 1800 युवाओं को मिली नौकरी

-39 कंपनियों ने दिए प्रस्ताव, नए साल में मिलेंगी ढ़ेरी नौकरी के अवसर

2 min read
Google source verification
it_park_photo.jpg

भोपाल.
नौकरी तलाश में बेराजगार घूम रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आइटी हब के तौर पर विकसित करने शहर में बनाए आइटी पार्क में जल्द ही कुछ नई कंपनियां अपना काम काज शुरू करेंगी। इससे 2 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद है। पिछले दो वर्षों में आईटी पार्क के 10 नई कंपनियां आई हैं और 1800 युवाओं को नौकरी भी मिली है। 2020 में यहां 14 कंपनियों थीं, इनकी संख्या बढ़कर अब 24 हो गई है। हालांकि बड़ी कंपनियों का इंतजार अब भी युवाओं को है। युवाओं का कहना है कि यदि भोपाल के आईटी पार्क में बड़ी कंपनियां आती हैं, तो उन्हें नौकरी के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
आज सकती है सदरलैंड ग्लोबल कंपनी
अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका की एक आईटी कंपनी सदरलैंड ग्लोबल ने भी भोपाल आईटी पार्क में जमीन खरीदी है। यदि यह कंपनी आती है तो मैनिट और ट्रिपल आईटी के विद्यार्थियों के लिए भी नौकरी का एक बड़ा अवसर मिल सकता है। फिलहाल आईटी पार्क में बड़ी कंपनियां न होने के कारण इन संस्थानों के छात्रों ने दूरी बना रखी है।

39 कंपनियों ने भेजा प्रस्ताव
मप्र स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि ३९ नई कंपनियों ने प्रस्ताव दिए हैं। जिन्हें निविदा के माध्यम से भूखंड भी आवंटित किए गए हैं। इनमें से लगभग छह कंपनी नए साल में आ सकती हैं। ३३ कंपनियों ने जमीन देने के बाद कंटेक्ट नहीं किया है। इसलिए इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
----------------
फैक्ट फाइल आईटी पार्क
205 एकड़ की इमारत
-105 प्लॉट निकालकर उन्हें कंपनी को दिया जाना है
-63 प्लॉट बिक चुके हैं और निर्माण कार्य जारी है
-01 लाख वर्गफुट जमीन पर कमर्शियल कॉम्पलेक्स को डवलप किया जाएगा।
-50 एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई जाएगी।
-----------------
एक्पर्ड व्यू, अजय श्रीवास्तव, प्लेसमेंट अधिकारी, ट्रिपलआईटी
-कनेक्टिविटी के लिए यहां से डारेक्टर फ्लाइट चालू होना चाहिए।
भोपाल में अन्य प्रदेशों के मुकाबले जमीन के दाम कम है। इसके अलावा मजदूरी दर भी कम है। अब कई बड़े इंस्टीट्यूट भी यहां हैं। लेकिन बड़ी कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए सरकार को प्रदेश में कुछ इंटरनेशनल सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। कनेक्टिविटी के लिए यहां से डारेक्टर फ्लाइट चालू होना चाहिए। कंपनियों को सरकार के भी कुछ प्रोजेक्ट मिलें। हालांकि प्रोजेक्ट के लिए कुछ शर्ते भी रखी जा सकती हैं, जैसे कि नौकरी में पहली प्राथमिकता प्रदेश के छात्रों के लिए। उन्हें इंटर्नशिप पर रखने शर्त आदि। इससे प्रदेश की बेरोजगारी भी दूर होगी और छात्रों को प्लेसमेंट भी मिल सकेगा।