22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से गिरी लड़की, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कूदी या फिर किसी ने धक्का दिया फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया, दसवीं क्लास की छात्रा है लड़की...
less than 1 minute read
Google source verification
bhopal.jpg

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके की नंदन विहार कॉलोनी में एक इमारत की 6वीं मंजिल से 10वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की संदिग्ध हालत में नीचे गिर गई। लड़की को गंभीर चोट आई है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। लड़की गिरी है या फिर उसे धक्का दिया गया है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग से गिरने वाली लड़की का नाम मोहली गोस्वामी है जो कि लहारपुर की रहने वाली है और 10वीं क्लास की छात्रा है। जांच में पता चला है कि मोहली अपने घर से सोमवार सुबह करीब आठ बजे सहेली के घर जाने का कहकर निकली थी। मोहली के पिता एक निजी शिक्षण संस्थान में स्टोर कीपर का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- मौत के खौफ ने उतारा मोहब्बत का भूत, प्रेमिका को फांसी पर लटका देख प्रेमी लौटा वापस


घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी के धड़ाम से गिरने की आवाज आई थी। हम लोग घर से बाहर निकल पहुंचे तो देखा कि लड़की नाजुक हालत में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी और लड़की को एम्स लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि लड़की बिल्डिंग में किसके घर आई थी। बिल्डिंग में सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं जिसके कारण अभी कुछ पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देखें वीडियो- क्रेटा से आए और फॉर्च्यूनर चुरा ले गए चोर