22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुराग जैन को बड़ा प्रमोशन, नीति आयोग के CEO बने, MP में नए ‘बॉस’ की तलाश तेज

NITI Aayog CEO- मध्यप्रदेश 1989 बैच के आइएएस आफिसर अनुराग जैन अब नीति आयोग के CEO होंगे... उनकी नियुक्ति के आदेश बुधवार को जारी कर दिए गए...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 22, 2026

ias officer Anurag Jain

Anurag Jain NITI Aayog- मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अब नीति आयोग के सीईओ होंगे।

Anurag Jain NITI Aayog CEO- मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन नीति आयोग के सीईओ बनाए गए हैं। केंद्रसरकार ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रहते हुए अनुराग जैन का कार्यकाल अगस्त माह में पूरा होने वाला था। अप्रैल माह में उनके दिल्ली जाने की अटकलें चल रही थीं।

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग बनाए जाने की अटकलें अप्रैल माह से चल रही थी। केंद्र सरकार ने उन्हें नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी बनाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

आदेश के मुताबिक वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभाल संभाल लेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो साल अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो। अनुराग जैन मूल रूप से 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक साल का एक्टेंशन दे दिया था। जो 31 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा है।

अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी हैं। इससे पहले मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे का जिम्मा संभाल चुके हैं। अच्छे वित्त प्रबंधन के रूप में भी जैन को माना जाता है। सीएम मोहन यादव की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया था। अनुराग जैन ने बीई (इलेक्ट्रानिक्स) से पढ़ाई की थी। आईआईटी खड़गपुर में बीटेक ऑनर्स इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 1989 में मैरिट होल्डर भी थे। आइएएस बनने के बाद अनुराग जैन की पहली पोस्टिंग असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में 6 जून 1990 को सागर में हुई थी। इसके बाद वे मंडला, मंदसौर और भोपाल के कलेक्टर बनाए गए थे। अब केंद्र में इतने बड़े पद तक पहुंचने वाले अनुराग जैन मध्यप्रदेश कैडर के आइएएस आफिसर हैं।

नया मुख्य सचिव कौन?

सूत्रों के मुताबिक 1989 बैच के आईएएस आफिसर अनुराग जैन के दिल्ली जाने पर मध्यप्रदेश में राजेश राजौरा, मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल के नामों में से किसी नाम पर मोहर लग सकती है।

राजौरा का नाम सबसे आगे क्यों?

इससे पहले राजेश राजौरा मुख्य सचिव का प्रभार संभाल चुके हैं। मार्च 2026 में जब अनुराग जैन अपने ससुर के निधन के कारण अवकाश पर थे, तो सीनियर आइएएस आफिसर राजेश राजौरा मुख्य सचिव का प्रभार संभाल चुके हैं। नीमच के रहने वाले और एमबीबीएस डॉ. राजेश राजौरा कृषि, गृह, उद्योग, उद्यानिकी और परिवहन विभाग संभाल चुके हैं। जबकि इससे पहले झाबुआ के एडिशनल कलेक्टर, जबकि धार, बालाघाट, उज्जैन और इंदौर के कलेक्टर भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि जब अनुराग जैन की पदस्थापना एमपी के चीफ सेक्रेटरी के रूप में हुई थी तब 1990 बैच के आइएएस आफिसर अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा के नाम पर भी मंथन हुआ था। एक बार फिर मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव के नामों पर चर्चा हो रही है तो राजेश राजौरा का नाम भी चर्चाओं में है।