अगर हम इत्र के इस्तमाल की बात करें तो इसका यूज़ ओकेशन और व्यक्ति पर निर्भर करता है। जहां एक तरफ लड़कियां कमल, गुलाब, पॉन्ड्स का इत्र पसंद करती हैं, वहीं दूसरी तरफ लड़कों को चंदन, फिरदौस, मस्क के इत्र पसंद आते हैं। अगर हम ओकेशन के अनुसार इत्र के इस्तमाल की बात करें तो पूजा में गुलाब, चंदन, मोगरा और केवड़ा जैसे इत्र का इस्तमाल किया जाता है। मौसम की बात करें तो गर्मियों के मौसम मं गुलाब, मोगरा और चंदन के इत्र का इस्तमाल काफी ठंडक देता है, वहीं सर्दियों में कस्तूरी इत्र शरीर को गरमाहट प्रदान करता है।