28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha Election 2024: महापर्व मनाने एमपी में ‘विदेशी’, बोले, भारत में कैसे चुनी जाती है सरकार?

MP Loksabha 2024 News: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोक सभा चुनावों का महापर्व मनाया जा रहा है। इस महापर्व को मनाने श्रीलंका और फिलिपिंस से यहां पहुंचे विदेशी दल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 7 May 2024, 4:09 PM IST

lok sabha election

लोकसभा इलेक्शन की पूरी प्रक्रिया समझने एमपी के दौरे पर विदेशी दल

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोक सभा चुनावों का महापर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस महापर्व की प्रक्रिया आखिर कैसे संपन्न होती है…ये देखने के लिए विदेशी दल देश के दिल मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। फिलीपिंस और श्रीलंका से 11 सदस्यीय प्रतिनिधि दल सोमवार को राजधानी भोपाल पहुंचा। यहां लाल परेड मैदान पहुंचकर जहां इन दलों ने चुनाव सामग्री वितरण की प्रक्रिया को समझा, बल्कि निर्वाचन आयोग से मतदान कराने की तैयारियों समेत अन्य जानकारियां हासिल कीं। इसके साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर अन्य चुनाव संबंधी जानकारियां भी जुटाईं।

विदेशी दलों ने पूछा कैसे होता है मतदान


बता दें कि 11 सदस्यीय प्रतिनिधि दल के पांच सदस्य सुंथाराम अरुमैनयालम, अलिसंडारालागे सेनानाय, अहमद लेब्बे मोहम्मद सलीम, निमल्का फर्नांडो और विथरानगे दीपानी सामन्था ने लाल परेड मैदान में मतदान सामग्री वितरण, मतदान केंद्रों और दलों के गठन आदि के बारे में सारी जानकारी ली

चुनाव सामग्री वितरण स्थल पर मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी तथा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें बताया कि यहां ईवीएम से मतदान कराया जाता है। लेकिन मतदान के दिन से पहले इन मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाता है, जो राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने होता है।

इन्हें बताया गया कि मतदान दलों में प्रशासन के कर्मचारियों सहित अन्य दलों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहते हैं। इन्हें मतदान कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके अलावा वीवीपैट, मतदान दल गठन प्रक्रिया, मतदान सामग्री वितरण, मानिटरिंग व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी।