16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बनेंगे 896 करोड़ के 15 फ्लाई ओवर और ब्रिज, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

अब प्रदेश में फ्लाई ओवर और ब्रिज का जाल भी बिछाया जा रहा है। एमपी में सेतु बंधन योजना में कई फ्लाई ओवर और ब्रिज बनाए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
flyovers_bpl.png

एमपी में सेतु बंधन योजना में कई फ्लाई ओवर और ब्रिज बनाए जा रहे

भोपाल. एमपी में सड़कों का जाल बिछ रहा है। यहां हजारों करोड़ में कई एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का एमपी से गुजर रहा हिस्सा भी पूरा होने की कगार पर है। इस एक्सप्रेस वे से एमपी का देश के दोनों महानगरों के बीच का फासला बहुत कम हो जाएगा। भोपाल या इंदौर से इस एक्सप्रेस-वे से दिल्ली या मुंबई महज 7—8 घंटों में पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ ही अब प्रदेश में फ्लाई ओवर और ब्रिज का जाल भी बिछाया जा रहा है।

एमपी में सेतु बंधन योजना में बनाए जा रहे फ्लाई ओवर और ब्रिज - एमपी में सेतु बंधन योजना में कई फ्लाई ओवर और ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में 15 फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। ये फ्लाई ओवर और ब्रिज 896 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे।

मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से चार ओवरब्रिज इंदौर में बनेंगे और दो भोपाल में बनेंगे। राजधानी भोपाल में एक रेलवे ओवरब्रिज भी बनाने का प्रस्ताव है।

भोपाल में जो फ्लाईओवर बनाए जाने हैं उनमें करोंद चौराहे से अयोध्या बाइपास और भोपाल हाट व्यापम चौराहे से छह नंबर तक के फ्लाईओवर शामिल हैं। करोंद चौराहे से अयोध्या बाइपास तक फ्लाईओवर 68 करोड़ 60 लाख रुपए से बनाया जाएगा। जबकि भोपाल हाट व्यापम चौराहे से छह नंबर तक का फ्लाईओवर 51 करोड़ 45 लाख रुपए से बनाया जाएगा। वहीं छोला रोड काली परेड से अयोध्या बाइपास पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की अनुमति दी गई है। यह ब्रिज 36 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।