1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोद भरते ही उजड़ गया महिला का सुहाग, बच्चे के जन्म के कुछ देर बाद पिता की मौत

Tragic Accident : राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसे में पति और उसके साढ़ू की मौत हो गई। यहां पति अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में कार खंभे से टकरा गई। बच्चे का मुंह देखने के पहले पिता की मृत्यु हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है।

2 min read
Google source verification
Tragic Accident

Tragic Accident : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसे में पति और साढ़ू की मौत हो गई है। पति की मौत के बाद पत्नी की डिलीवरी हुई है। पत्नी को नहीं पता कि पति की मौत हो चुकी है। बच्चे का मुंह देखने के पहले पिता की मृत्यु हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बताया जा रहा है कि, 25 वर्षीय महेंद्र सिंह मेवाड़ा पुत्र गुलाब सिंह मेवाड़ा ग्राम मूंडला थाना रातीबड़ में रहता था और खेती किसानी करता था। उसका साढू भाई 26 वर्षीय सतीश मेवाड़ा पुत्र रमेशचंद्र मेवाड़ा बिलकिसगंज, झागरिया जिला सीहोर में रहता था। महेंद्र मेवाड़ा की पत्नी बबली बाई गर्भवती थीं। मंगलवार रात उसे लेबर पेन हुआ तो महेंद्र अपनी पत्नी 22 वर्षीय बबली, 55 वर्षीय मां बताशी बाई और बुआ 60 वर्षीय प्रेमबाई के साथ पत्नी को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां ठीक इलाज न मिलने के बाद सभी लोग अल्टो कार से बैरागढ़ स्थित एक निजी अस्पताल जाने के लिए रवाना हुए। उस वक्त कार सतीश मेवाड़ा चला रहा था। रात करीब डेढ़ बजे सतीश की कार लालघाटी ओवर ब्रिज क्रॉस करने के बाद हलालपुरा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोट आई थीं।

यह भी पढ़ें- कमल के उल्टे 'फूल' पर सियासत : कांग्रेस के वीडियो को भाजपा ने बताया भारतीय संस्कृति का अपमान

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

घटना के दौरान परिवार का एक अन्य रिश्तेदार अशोक मेवाड़ा पीछे ऑटो में सवार होकर कार के पीछे आ रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बबली को काफी ज्यादा प्रसव पीड़ा थी, इसलिए अस्पताल जल्दी पहुंचना था। इसी जल्दबाजी के कारण सतीश काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था। अनुमान है कि, रफ्तार अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई होगी।

जन्म लेने से पहले ही मासूम के सिर से उठा पिता का साया

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में 5 लोग सवार थे। ये सभी हादसे में घायल हुए थे, जिसके चलते सभी को दोबारा हमीदिया अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद महिला बबली ने बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल पत्नी को नहीं बताया गया है कि, हादसे में उसके पति की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।