
समर वेकेशन : ये जगहें बनाती हैं राजधानी भोपाल को खास
भोपाल। राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान्न, रालामंडल अभ्यारण्य, मुकुंदपुर जू में अब नाइट सफारी करने के लिए सरकार ने शुल्क निर्धारित कर दिए हैं। नाईट सफारी करने पर 12 वर्ष से अधिक उम्र के प्रति व्यक्ति को 200 रुपए प्रवेश शुल्क देना होगा, जबकि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रति व्यक्ति सौ रूपए शुल्क जमा करना होगा। पांच वर्ष के बच्चों को प्रवेश नि:शुल्क दिया जाएगा।
वहीं सरकार ने टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में प्रवेश शुल्क दो गुना कर दिया है। लेकिन भ्रमण के लिए वन विहार सहित अन्य नेशनल पार्क और सेंचुरी में प्रवेश शुल्क पूर्व की तरह ही रहेगा।
नेशनल पार्क और सेंचुरी में नाईट सफारी के लिए सरकार काफी समय से प्रयास कर रही है। वन विहार में कुछ समय के लिए प्रवेश दिया भी जाता था। कोरोना के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब फिर से तैयारी की जा रही है। सरकार ने अब नाइट सफारी के प्रवेश शुल्क भी तय कर दिए हैं।
वर्तमान में वन विहार सहित अन्य पार्क अपने तरीके से शुल्क वसूलते थे। वहीं प्रवेश की समय सीमा भी तय नहीं की जाती थी। सरकार द्वारा प्रवेश शुल्क तय करने के बाद उन्हें भ्रमण और पार्क खोलने के लिए समय सीमा निर्धारित करना होगा।
टाइगर रिजर्व के कोर एरिया का शुल्क हुआ दोगुना
टाइगर रिजर्व एरिया में प्रवेश के लिए अब प्रत्येक पर्यटक को 250 की जगह 400 रूपए देना होगा। इसके साथ ही 6 लोगों को 1500 रूपए की जगह पर अब 3000 रुपए प्रवेश शुल्क किया गया है।
होली-दिवाली में पार्क में भ्रमण करना होगा महंगा
होली-दिवाली सहित अन्य त्यौहारों और शनिवार, रविवार के समय में टाइगर रिजर्व में भ्रमण करना और महंगा होगा। इसके अलावा नए वर्ष के दौरान भी इसी के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा। त्यौहारों के दौरान जहां 400 रूपए प्रवेश शुल्क की जगह 500 रूपए लिया जाएगा। क्योंकि इस दौरान पार्कों में पर्यटकों की भीड़ रहती है, भीड़ के चलते सरकार ने प्रवेश शुल्क 100 रुपए बढ़ा दिया है।
वाहन रजिस्ट्रशन शुल्क बढ़ाया
वहीं वाहन रजिस्ट्रेशन शुल्क भी बढ़ा दिया है। वाहन अनुज्ञा शुल्क 1500 सौ रुपए की जगह पर 3 हजार रुपए कर दिया गया है। सिंगल सीट के लिए पांच सौ रूपए की जगह पर अब एक हजार रूपए कर दिया गया है। इसके लिए वाइल्ड लाइफ मुख्यालय ने 105 दिनों का प्रीमियम दिवस घोषित किया है। वहीं विदेशी पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में एक हजार रूपए की बढ़ोत्तरी की गई है। बताया जाता है इसके पहले सरकार ने वर्ष 2016 में प्रवेश शुल्क बढ़ाया था।
Published on:
29 Aug 2021 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
