
लैपटॉप
भोपाल। MP के प्रतिभावान बच्चों के लिए प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक योजना की शुरूआत की थी। जिसका नाम था मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना। इस योजना के तहत प्रतिभावान बच्चों को राजधानी भोपाल में आने वाली 28 मई को लैपटॉप वितरण राशि प्रदान की जानी थी। परन्तु अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 28 मई को यह कार्यक्रम भोपाल के लाल प्ररेड ग्राउड पर होना था। इसके तहत मेधावी छात्र छात्राओं को लेपटॉप दिया जाना था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से 22 हजार छात्र भोपाल आने वाले थे। पर, अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस पर आयुक्त लोग शिक्षण श्रीमति जयश्री कियावत का कहना है कि नई नीति की जानकारी अलग से दी जाएंगी।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमति दीपती गौड़ ने अपने हाथों में ले ली थी। प्रदेश भर के जिलों से आने वाले बच्चों की रहने और खाने की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के चलते निर्देश दे दिए थे। बता दें कि इस योजना के तहत बाहरवीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने छात्र छात्राओं को लेपटॉप खरीदनें के लिए सरकार द्वारा 25000 की राशि प्रदान की जाती है।
वहीं दूसरी तरफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अर्द्ध घुमक्कड़ जाति के लोगों को 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने पर लेपटॉप खरीदने के लिए 25000 हजार की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत 2016—2017 में पास होने वाले बच्चों को भी योजना का लाभ दिया जाएंगा। साथ ही लाल परेड पर होने वाले कार्यक्रम का विभिन्न टीवी चैनलों द्वारा लाइव प्रसारण करने की भी व्यवस्था की गई थी। इस प्रोग्राम के अब नहीं होने से या बाद में होने से जिले भर से आ रहे बच्चों को भी परेशान होना पड़ेगा।
Published on:
26 May 2018, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.