scriptपांच पहाडिय़ों में बसे एमपी के खूबसूरत शहर में 24 टूरिस्ट स्पॉट | 24 tourist spots including Bhoj Wetland Ramsar site in Bhopal | Patrika News
भोपाल

पांच पहाडिय़ों में बसे एमपी के खूबसूरत शहर में 24 टूरिस्ट स्पॉट

पर्यटन के क्षेत्र में एमपी की राजधानी भोपाल के कदम लगातार बढ़ रहे हैं।झीलों की नगरी के रूप में विख्यात और पांच पहाडिय़ों में हरी-भरी वादियों के बीच बसे शहर भोपाल की पहचान अब पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक समृद्धशाली बनने वाली है। भोपाल में अभी 24 पर्यटन स्थल हैं। 2024 में यहां कई नए टूरिस्ट स्थल तैयार होंगे या उनका विस्तार होगा।

भोपालDec 29, 2023 / 10:22 am

deepak deewan

bpl_tourist.png

एमपी की राजधानी भोपाल

पर्यटन के क्षेत्र में एमपी की राजधानी भोपाल के कदम लगातार बढ़ रहे हैं।
झीलों की नगरी के रूप में विख्यात और पांच पहाडिय़ों में हरी-भरी वादियों के बीच बसे शहर भोपाल की पहचान अब पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक समृद्धशाली बनने वाली है। भोपाल में अभी 24 पर्यटन स्थल हैं। 2024 में यहां कई नए टूरिस्ट स्थल तैयार होंगे या उनका विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें: और पास आएगा इंदौर, 3 हजार करोड़ में घटाएंगे 23 किमी की दूरी

भोपाल की भोज वेटलैंड की रामसर साइट के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान पहले से ही है। अब इसके पहचान में और पंख लगने वाले हैं जो आगामी पांच सालों में माइल स्टोन साबित होंगे। थ्री इन वन के रूप में विकसित वन विहार नेशनल पार्क अपने आप में शहर की सुंदर पहचान है। वन विहार श्यामला हिल्स के 4.5 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।

यह भी पढ़ें: एमपी में ढाई सौ करोड़ में बनेगा एयरपोर्ट जैसा रेलवे स्टेशन

नए साल में मिलेंगी यह सौगातें
वन विहार में ई-बाइक : शहर के बीचोंबीच स्थित वन विहार नेशनल वैसे तो पर्यटकों के लिए बेहद पंसदीदा पार्क माना जाता है। अब नए साल में पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए मिलने वाली सुविधाओं में और इजाफा होगा। अब पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए स्मार्ट साइकिल और ई-बाइक मुहैया कराई जाएंगी। जिससे पर्यटकों को वन विहार नेशनल पार्क के घूमने के लिए आकर्षित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जोरदार बारिश का अलर्ट, जानिए कहां गिरेगा पानी

आने वाले पांच सालों में कई पर्यटन स्थल विकसित होंगे
आने वाले पांच सालों में भी शहर में कई पर्यटन स्थल बनकर तैयार होंगे। वहीं कई पर्यटन स्थलो के सुविधाओं मे इजाफा होगा। मनुआ भान टेकरी पर भारत माता मंदिर भी बनकर तैयार होने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल के आसपास के इलाकों के प्रमुख स्थलों को भी पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। शौर्य स्मारक,भारत भवन और मानव संग्राहालय को नए सिरे से अपग्रेड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

शहर में अभी क्या-क्या
24 पर्यटन स्थल हैं भोपाल में
01 वन विहार नेशनल पार्क
12 ऐतिहासिक स्थल
01 स्नेक पार्क
01 बटरफ्लाई पार्क
01 बर्ड इंटरप्रिटेशन

href="https://www.patrika.com/bhopal-news/bcll-red-city-buses-may-be-closed-in-bhopal-8654745/" target="_blank" rel="noopener">यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से बंद हो जाएंगी भोपाल की सभी सिटी बसें!

Hindi News/ Bhopal / पांच पहाडिय़ों में बसे एमपी के खूबसूरत शहर में 24 टूरिस्ट स्पॉट

ट्रेंडिंग वीडियो