2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 दिसंबर और 1 जनवरी को जोरदार बारिश का अलर्ट, जानिए कहां गिरेगा पानी

प्रदेशभर में सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण वंदे भारत,शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल सहित कई ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। पहाड़ों से टकराकर आने वाली उत्तरीय शुष्क हवा और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से सर्दी फिर बढ़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 25 Dec 2023, 1:48 PM IST

weather_news.png

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से सर्दी फिर बढ़ गई

प्रदेशभर में सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण वंदे भारत,शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल सहित कई ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। पहाड़ों से टकराकर आने वाली उत्तरीय शुष्क हवा और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से सर्दी फिर बढ़ गई। राजधानी भोपाल और ग्वालियर में इसका सबसे ज्यादा असर देखा गया।

यह भी पढ़ें: गवर्नर को मंत्रियों के नाम सौंपने के बाद वरिष्ठ नेताओं पर सीएम का बड़ा बयान

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि कोहरे का असर अभी दो से तीन दिन तक बना रहेगा। इस कारण ठंड का असर भी कम नहीं होगा। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होनेवाला है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से दो दिनों तक बरसात होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों में होगी जोरदार बरसात, 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 29 से 30 दिसंबर के आसपास सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने इसके कारण प्रदेश में दो दिनों तक बरसात का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में बरसात होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग और उज्जैन संभाग पर सबसे ज्यादा असर होगा।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात! 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट

इन इलाकों में दो दिनों तक हल्की या मध्यम बरसात की संभावना है। साल 2023 के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर को और नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी को खासतौर पर राज्य के उत्तरी पश्चिमी इलाके भीग सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़ा रेलवे स्टेशन

सोमवार की सुबह सात बजे राजधानी के कई इलाकों में कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर की रही। कोहरे के कारण सुबह 10 बजे के बाद ही हल्की धूप निकली। काफी कम धूप के कारण धुंध का असर कई घंटों तक रहा।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन कैसा रहेगा मौसम! बारिश पर आया बड़ा अलर्ट