2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टियों में होगी जोरदार बरसात, 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर का अलर्ट

एमपी में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में घने कोहरे से सुबह की शुरुआत हुई। इधर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नए साल का स्वागत बूंदों से होगा। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में जोरदार बरसात होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 25 Dec 2023, 11:39 AM IST

rainujjain.png

एमपी में मौसम में बदलाव लगातार जारी

एमपी में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में घने कोहरे से सुबह की शुरुआत हुई। इधर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नए साल का स्वागत बूंदों से होगा। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में जोरदार बरसात होगी।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात! 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट

2 जनवरी तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का जबर्दस्त असर रहेगा। इसके कारण प्रदेश में नए साल का आगाज बादल और बौछारों से हो सकता है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार 29-30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। बौछारें भी पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़ा रेलवे स्टेशन

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का यह असर 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक दिखाई दे सकता है। इस प्रकार साल की विदाई और नए साल के आगमन पर मौसम का रुख बदला रह सकता है। ऐसे में कई लोगों की शीतकाल की छुट्टिया खराब होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: शपथ लेनेवालों को देर रात कर दिया फोन, मंत्री के लिए सामने आए ये नाम

प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर , अशोकनगर और विदिशा सहित आसपास के जिलों में घने से मध्यम कोहरा रहा। कई जगह दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। रविवार को प्रदेश में शाजापुर सबसे सर्द रहा और यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें: गवर्नर को मंत्रियों के नाम सौंपने के बाद वरिष्ठ नेताओं पर सीएम का बड़ा बयान

कई जगहों पर हादसे
शिवपुरी में घने कोहरे के कारण आलू से भरा ट्रक पलट गया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले रविवार को भी शिवपुरी जिले में सीजन के पहले घने कोहरे के दौरान हादसे में दो मौतें हुई थीं। पैदल जा रहे 35 साल के रघुवीर प्रजापति और 32 साल की उनकी पत्नी लक्ष्मी को ट्रक ने रौंद दिया था। कोहरा छंटने के बाद लोगों को सड़क पर शव नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन कैसा रहेगा मौसम! बारिश पर आया बड़ा अलर्ट