28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड क्लास के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़ा रेलवे स्टेशन

एमपी की राजधानी भोपाल को कई अनूठी रेल सुविधाएं मिली हैं। यहां वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन यानि आरकेएमपी है। इसी के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़े रेलवे स्टेशन की सुविधा मिलने वाली है। यह भोपाल शहर का चौथा रेलवे स्टेशन होगा जहां अनेक सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि नए रेलवे स्टेशन से बीना सागर के रूट पर जाने वाली ट्रेनें डायवर्ट होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 25 Dec 2023, 10:01 AM IST

nishatpura2.png

भोपाल शहर का चौथा रेलवे स्टेशन होगा जहां अनेक सुविधाएं मिलेंगी

एमपी की राजधानी भोपाल को कई अनूठी रेल सुविधाएं मिली हैं। यहां वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन यानि आरकेएमपी है। इसी के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़े रेलवे स्टेशन की सुविधा मिलने वाली है। यह भोपाल शहर का चौथा रेलवे स्टेशन होगा जहां अनेक सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि नए रेलवे स्टेशन से बीना सागर के रूट पर जाने वाली ट्रेनें डायवर्ट होंगी।

सन 2023 विदाई के द्वार पर है पर यह साल रेलवे सुविधाओं के लिहाज से भोपाल के लिए बहुत अच्छा रहा है। इस साल रेलवे ने भोपाल को कई सौगातें दी हैं। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन यानि आरकेएमपी को देशभर में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात! 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट

इस वर्ष राजधानी भोपाल को जहां मेट्रो ट्रेन सहित कई बड़ी सौगातें मिलीं वहीं राजधानी के सभी सभी रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प भी किया गया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का 100 करोड़ की लागत से कायाकल्प कर इसे भोपाल का विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का रूप दिया गया।

नए साल में यहां अनेक नई ट्रेनों के हॉल्ट होंगे। नए साल में आरकेएमपी पर कई और लंबी दूरी की गाडिय़ां रुकेंगी। अभी यहां 50 गाडिय़ों का ठहराव है।

अप्रैल माह में पीएम नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति से दिल्ली रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर होकर रीवा तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चालू की गई।

यह भी पढ़ें: शपथ लेनेवालों को देर रात कर दिया फोन, मंत्री के लिए सामने आए ये नाम

इस बीच आरकेएमपी जैसे निशातपुरा रेलवे स्टेशन का भी विस्तार कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। इसे बीना सागर के रूट पर जाने वाली ट्रेनों के डायवर्सन के लिए भी तैयार किया गया है। जल्द ही शहर को इस चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात मिल जाएगी।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण नए साल में कर दिया जाएगा। यह स्टेशन 20 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। यहां नया प्लेटफार्म लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग रूम जैसी सुविधाएं हैं। इंदौर से आकर बीना सागर के रूट पर जाने वाली ट्रेनों को बगैर भोपाल स्टेशन ले जाकर निशातपुरा से ही डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन कैसा रहेगा मौसम! बारिश पर आया बड़ा अलर्ट