2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात! 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट

एमपी में पारा लगातार गिर रहा है। बुरहानपुर का भी कुछ ऐसा ही हाल है।यहां कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ठिठुरा दिया है। रात में पारा 14 डिग्री तक लुढ़क गया है। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बादल भी छा रहे हैं। अगले करीब 7—8 दिनों तक छुट्टियां होने से लोगों को डर सता रहा है कि कहीं बारिश इसका मजा किरकिरा न कर दे। इधर मौसम विभाग का स्पष्ट कहना है कि 25 दिसंबर के बाद मौसम और बिगड़ेगा, सर्दी और बढ़ेगी। राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना कम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Dec 2023, 1:40 PM IST

mousum_burhanpur.png

25 दिसंबर के बाद मौसम और बिगड़ेगा, सर्दी और बढ़ेगी

एमपी में पारा लगातार गिर रहा है। बुरहानपुर का भी कुछ ऐसा ही हाल है।यहां कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ठिठुरा दिया है। रात में पारा 14 डिग्री तक लुढ़क गया है। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बादल भी छा रहे हैं। अगले करीब 7—8 दिनों तक छुट्टियां होने से लोगों को डर सता रहा है कि कहीं बारिश इसका मजा किरकिरा न कर दे। इधर मौसम विभाग का स्पष्ट कहना है कि 25 दिसंबर के बाद मौसम और बिगड़ेगा, सर्दी और बढ़ेगी। राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर अयोध्या के लिए चलेंगी कम किराए की बस

दिसंबर की अंतिम पखवाड़े में सर्दी का असर जोरों पर हैं। अब रात के साथ दिन में भी सर्दी का असर हो रहा है। बुरहानपुर में लगातार पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आई बर्फीली हवा से सर्दी का असर है। रात का तापमान 14 डिग्री लुढक़ गया है। जबकि दिन में भी कंपकंपा देने वाली हवा चल रही है।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन कैसा रहेगा मौसम! बारिश पर आया बड़ा अलर्ट

7 दिन तक बारिश के आसार नहीं
मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसकी वजह से सर्दी का असर जारी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 25 दिसंबर के बाद से मौसम में बदलाव होगा, सर्दी में और इजाफा होगा। अच्छी बात यह है कि अगले 5 से 7 दिन तक बारिश के आसार नहीं है। इससे लोग शीतकालीन अवकाश में लुत्फ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस की छुट्टियों में बड़ा बदलाव, अब लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

सर्दी से ग्रामीण जन जीवन ज्यादा प्रभावित हुआ है। शाम होने के बाद तो गांव में सन्नाटा पसर रहा है। दिन में भी यहां अलाव जल रहे हैं। शहर में सुबह का सूरज लालिमा बिखेर रहा है। सर्दी होने के बाद भी कई लोग मॉर्निंग वॉक पर निकल रहे हैं। शाही किले पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जगह-जगह गर्म कपड़े की दुकान सजी हुई हैं। इस बार गर्म कपड़ों पर पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई।