2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिसमस की छुट्टियों में बड़ा बदलाव, अब लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

देश दुनिया की तरह एमपी में भी सन 2023 को विदा करने के लिए लोग बेकरार दिख रहे हैं। 2023 की विदाई बेला में हर कोई मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। अधिकांश लोग 2023 को विदा करने और नए साल का स्वागत करने के लिए बाहर घूमने जाने का प्लान बनाकर बैठे हैं। इसके लिए सरकार भी लोगों पर मेहरबान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

deepak deewan

•

Updated: 20 Dec 2023, 8:38 PM IST

school_chhutti.png

स्कूलों में अवकाश घोषित

देश दुनिया की तरह एमपी में भी सन 2023 को विदा करने के लिए लोग बेकरार दिख रहे हैं। 2023 की विदाई बेला में हर कोई मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। अधिकांश लोग 2023 को विदा करने और नए साल का स्वागत करने के लिए बाहर घूमने जाने का प्लान बनाकर बैठे हैं। इसके लिए सरकार भी लोगों पर मेहरबान है।

एमपी में हर साल की तरह इस बार भी सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। एमपी का स्कूली शिक्षा विभाग हर साल शीतकालीन अवकाश के नाम पर दिसंबर के अंत में छुट्टियां देता है। इस बार भी बच्चों को अवकाश तो दिया गया है हालांकि इसमें खासा बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें: महाकाल के दर्शन करते ही मुंबई के भक्त ने तोड़ दिया दम

हर साल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक का अवकाश घोषित किया जाता रहा है लेकिन इस बार अवकाश का शेडयूल बदल दिया गया है। उज्जैन में क्रिसमस पर्व पर इस बार केवल 25 दिसंबर का यानि एक ही दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: 19 से बदलेगा मौसम, अगले सप्ताह दो दिनों तक होगी जोरदार बरसात

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार शीतकालीन अवकाश के शेडयूल में खासा बदलाव किया गया है। क्रिसमस पर 25 दिसंबर को भले एक ही दिन का अवकाश है लेकिन छात्रों को लगातार कई दिनों की छुट्टियां भी दी गई हैं। एडीपीसी गिरीश तिवारी के अनुसार इस बार क्रिसमस पर केवल एक ही दिन का अवकाश घोषित किया जा रहा है। 26 दिसंबर से स्कूल प्रारंभ होंगे लेकिन 31 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें: 48 घंटों में बिगड़ेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन तक होगी झमाझम बरसात

शीतकालीन अवकाश 5 दिनों का घोषित किया गया है। इस प्रकार 31 दिसंबर से अगले साल 4 जनवरी तक स्कूल अवकाश रहेगा। सन 2024 में जनवरी की 5 तारीख को स्कूल विधिवत खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: फिर बदलेगा मौसम, लगातार दो दिनों तक जोरदार बारिश का अलर्ट