जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
प्रोजेक्ट के लिए एमपीआरडीसी ने विशेषतौर पर महाप्रबंधक एचएस रिजवी को जिम्मेदारी दी है। इसमें जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की जा रही है। 3000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में 427 करोड़ रुपए की राशि जमीन अधिग्रहण के लिए रखी है। जमीन अधिग्रहण व साफ होने के बाद इसका जमीनी काम शुरू होगा, ताकि तेजी स काम पूरा हो। निर्माण पूरा करने की समय सीमा तीन साल तय है।