5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के इस राज्य में लगा पोर्न साईट्स पर बैन! जानिये क्या बोले गृह मंत्री

देश के इस राज्य में लगा पोर्न साईट्स पर बैन! जानिये क्या बोले गृह मंत्री....

2 min read
Google source verification
ban on pron side

भोपाल@जीतेंद्र चौरसिया की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही रेप की घटनाओं के बीच गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का एक बड़ा खास बयान आया है। जिसमें उन्होंने इसके लिए पॉर्न साइट्स को दोषी मानते हुए करीब 25 पॉर्न साइट्स को बैन कर दिए जाने की बात कही है।

मध्यप्रदेश में लगातार सामने आ रही रेप की घटनाओं के बीच गृह मंत्री के इस खास बयान को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

दरअसल एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश के इंदौर में एक मॉडल को सरे बाजार छेड़ने का मामला सामने आया था, उसके ठीक बाद गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये बयान जारी किया है।


जानकारी के अनुसार गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने देश में हो रहीं रेप की घटनाओं पर अनोखा बयान दिया है। उनका कहना है कि पॉर्न साइट्स की वजह से रेप की घटनाएं हो रहीं हैं। उनके अनुसार यह खुलासा गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में हुआ है।

गृहमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है, जिसमें पॉर्न साइट्स पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। उनके मुताबिक कम उम्र के बच्चों में अपराध की वजह पॉर्न साइट ही है। वे उसे देखकर प्रभावित होते हैं, साथ ही पॉर्न साइट्स बच्चों के मन पर गलत प्रभाव भी डालती है।

इंदौर में मॉडल से हुए छेड़खानी मामले में गृहमंत्री ने कहा कि मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए ही कानून बनाया गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि सरकार ने अब तक 25 पॉर्न साइट्स को बैन कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि एमपी सरकार पॉर्न साइट्स पर रोक के लिए भी कानून बनाएगी।

ये बोले नशे पर...
इसके अलावा प्रदेश में नशे के व्यापार पर रोक लगाने के मामले में मंत्री ने कहा कि नशे को लेकर सरकार जनजागरूकता ला रही है। जिससे की इसके प्रति लोग जागरुक हो सकें।

पॉर्न साइट्स पर ये बोले

गृहमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है, जिसमें पॉर्न साइट्स पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। उनके मुताबिक कम उम्र के बच्चों में अपराध की वजह पॉर्न साइट ही है। वे उसे देखकर प्रभावित होते हैं, साथ ही पॉर्न साइट्स बच्चों के मन पर गलत प्रभाव भी डालती है। उन्होंने ने कहा कि सरकार ने अब तक 25 पॉर्न साइट्स को बैन कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि एमपी सरकार पॉर्न साइट्स पर रोक के लिए भी कानून बनाएगी।